फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से सिरसा पहुंचा किसानों का जत्था

विज्ञापन
सिरसा में प्रवेश करता पंजाब के किसानों का जत्था। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चल रहे आंदोलन में पंजाब की उग्राहा जत्थेबंदी का बड़ा योगदान देखा जा रहा है। रविवार को पंजाब से हजारों की तादाद में किसानों के जत्थे के दिल्ली कूच करने की सूचना पर जिला प्रशासन पूरा दिन अलर्ट रहा।
विज्ञापन

बता दें कि प्रशासन उन जगहों पर अलर्ट रहा जहां किसानों के जत्थे के कुछ देर के ठहराव की व्यवस्था की गई थी। हालांकि जत्था एक साथ रवाना नहीं हुआ लेकिन फिर भी प्रशासन की धड़कने बढ़ी रहीं। किसानों के जत्थे के लिए खुईयां मलकाना टोल प्लाजा पर लंगर की व्यवस्था की तो वहीं ओढां, साहुवाला-प्रथम, पंजुआना व खैरेकां में भी जगह-जगह चाय व अन्य खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई थी। जिन किसानों को खाने-पीने की जरूरत थी वे तो रुकते रहे लेकिन अन्य किसानों का दिल्ली की तरफ जाना लगा रहा। किसान अपने साथ खाने-पीने व रहने-सहने की सामग्री साथ लेकर चले। सूत्रों के मुताबिक करीब 9 हजार किसान पंजाब से ट्रैक्टर-ट्रालियों सहित अन्य वाहनों में सवार होकर दिल्ली के लिए निकले। बताया जा रहा है कि सभी किसानों का सिरसा के बाद फतेहाबाद में ठहराव का प्रबंध किया गया। ओढां के किसान नेता कौर सिंह कुंडर ने कहा कि ओढां के किसानों की ओर से पंजाब के किसानों के लिए हाईवे पर व्यापक व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में ओढां से भी काफी संख्या में किसान दिल्ली में डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें