फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: घर में घुसकर बिस्तर पर लेटी वृद्धा की सोने की बालियां छीनीं

Sat, 01 Aug 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। पंजाब सीमा पर स्थित बराड़ों वाली गली में शुक्रवार सुबह एक नकाबपोश शख्स ने मकान में घुसकर वृद्ध महिला माया देवी के कानों से सोने की बालियां छीन लीं। यह पूरी घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पीड़िता के पति पवन कुमार दुकान गए थे। माया देवी डेढ़ महीने से चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण घर में अकेली थीं। सुबह करीब 5:49 बजे से 5:55 बजे के बीच पंजाब की ओर से एक कार गली में आकर रुकी।
विज्ञापन

पहचान छिपाने के लिए कार की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी। कार से उतरे युवक ने सिर से लेकर गले तक काले रंग का कपड़ा बांध रखा था जिससे केवल उसकी आंखें दिख रही थीं।
आरोपी पहले घर के अंदर गया, फिर बाहर निकला और दोबारा घर में जाकर बिस्तर पर लेटी माया देवी के कानों से आधा तोला सोने की बालियां झपट लीं। वारदात के तुरंत बाद वह उसी कार में बैठकर पंजाब की ओर भाग निकला।
विज्ञापन

पुलिस जांच और परिवार की प्रतिक्रिया : घटना के बाद माया देवी ने हिम्मत जुटाकर अपनी बेटी सुनीता को फोन कर जानकारी दी। सुनीता ने तुरंत अपने पिता पवन कुमार को सूचित किया, जो आधे रास्ते से ही घर लौट आए। सूचना मिलते ही पथराला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें