फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी के आदेश पर खनन बंद होने से शहर की 50 से ज्यादा गलियों का काम रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर में बनाई जा रही 80 से ज्याद गलियों का निर्माण लटक गया है। रोड़ी, पत्थर, बजरी, क्रशर की आवक बंद होने से काम रुक गया है। ऐसे में शहरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद में रोजाना दस से ज्यादा शिकायतें इस संबंध में दर्ज की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि एनजीटी के आदेश पर खनन बंद होने से बजरी, रेता, क्रशर आना बंद हो गया है, जिस कारण इन सड़कों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। वहीं निर्माण कार्य बीच में रुक जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर नगर परिषद की ओर से विभिन्न मार्गों का निर्माण करवाया जा रहा है। परंतु एनजीटी द्वारा खनन पर रोक लगाने के बाद अब बजरी, रेेता, क्रशर, आदि बंद हो गई। सड़कें वैसे ही खुदी पड़ी हैं, जिस कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा सड़क हादसे भी हो रहे हैं। जिस कारण अनेक लोग घायल हो चुके हैं। रोजाना शिकायत करने व जनप्रतिनिधियों द्वारा मांग उठाए जाने के बाद भी यह निर्माण कार्य पूरे नहीं हो पा रहे हैं।
टाइलों के निर्माण का काम भी रुका
एनजीटी द्वारा खनन पर रोक लगाने के बाद सड़कों के अलावा टाइलों का निर्माण कार्य भी रुक गया है। जिस कारण विभिन्न निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं तथा शहर की सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। लोगों को वाहन चलाने में भारी परेशानी हो रही है तथा सड़कें टूटी होने व निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन

मजदूर भी हुए परेशान
एनजीटी द्वारा खनन पर रोक लगाने से सड़कों का निर्माण कार्य तो अधर में लटका ही है, इसके अलावा टाइल बनाने वाले फैक्ट्री के मालिक व मजदूर भी परेशानी का सामना कर रहे हैं। रोक से उनकी रोजी रोटी पर संकट पैदा हो गया है। काम के अभाव में यह लोग भी परेशान हो रह हैं। निकट भविष्य में एनजीटी द्वारा लगाई गई रोक हटने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है। जिस कारण जिला मुख्यालय पर अधर में लटका सड़कों का निर्माण कार्य भी जल्द पूरा होने की उम्मीद कम ही लग रही है।
एनजीटी के आदेश पर खनन बंद है। ऐसे में रेता, बजरी, क्रशर और अन्य सामान नहीं आ रहा। इसी कारण गलियों का निर्माण पूरा नहीं हो पा रहा है। सामान आने के बाद ही काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें