फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रंजिश के चलते दोधी पर युवकों ने किया डंडों से हमला

Tue, 04 Mar 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। रानियां में दो युवकों ने दोधी पर डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में गांव रामपुर थेहड़ी निवासी रवि कुमार ने बताया है कि वह दोधी है। रविवार को वह हलवाई का सामान लिखवाने बिट्टू चाय वाले के पास जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में सोनू निवासी रानियां व लाडी निवासी हिम्मतपुरा मोहल्ला रानियां ने उसे रोक लिया। इसके बाद उक्त दोनों ने उसपर डंडों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर लोग एकत्रित होने लगे तो उक्त दोनों हमलावर धमकी देकर भाग गए। स्थानीय लोगों ने घायल रवि को अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

रवि का कहना है कि करीब एक साल पहले उसका सोनू व लाडी के साथ झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते उक्त दोनों ने उसपर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें