सिरसा। डिंग मोड़ चौक पर मंगलवार देर रात एक युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था, तभी हमलावरों ने उसे घेरकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी की जांच शुरू कर दी है।
प्राथमिक जांच में मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान अमरीक सिंह (निवासी पतली डाबर) के रूप में हुई है। अमरीक सिंह मनरेगा में मेट के तौर पर कार्यरत था और दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता पाठी हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा।