फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्त सिरसा : स्कूल व कॉलेज स्तर पर बनेंगी धाकड़ टीमें

विज्ञापन
बैठक लेते उपायुक्त पार्थ गुप्ता। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। नशा मुक्त सिरसा मुहिम के तहत गांव स्तर पर गठित कमेटियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि यह कमेटियां और बेहतर तरीके से नशा पीड़ितों को नशे की दलदल से बचा सके। इसके अलावा स्कूल व कॉलेज स्तर पर पांच-पांच विद्यार्थियों की धाकड़ टीमें गठित की जाएंगी। ये टीमें अपने साथियों के स्वभाव में बदलाव के साथ-साथ नशे में लिप्त होने की गतिविधियों पर भी नजर रखेंगी।
विज्ञापन

उपायुक्त पार्थ गुप्ता वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार कक्ष में राष्ट्रीय नारकोटिक्स समन्वय पोर्टल की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक कर अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि समाज में चिट्टा व मेडिकल नशे का बढ़ता चलन चिंता का विषय जरूर है, लेकिन इसका खात्मा करना नामुमकिन नहीं है। इस चुनौती से लड़ने के लिए पुलिस के साथ-साथ जनभागीदारी बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि गांव के युवा भी नशा पीड़ितों को केयर तथा फिक्र के नजरिए से देखें। उन्होंने अधिकारियों ने निर्देश दिए कि गांव स्तर पर विभिन्न खेलों का आयोजन करवाएं और उसमें अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें। प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन द्वारा नशे पर अंकुश के लिए गंभीरता से कार्य किए जा रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि समाज के हर वर्ग को आगे आकर नशा मुक्त भारत की मुहिम में अपनी आहुति देनी होगी। सामूहिक संकल्प व भागीदारी से ही हम न केवल नशा तस्करों को सबक सिखा सकते हैं, बल्कि युवा पीढ़ी को नशे से बचा सकते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि ड्रग फ्री सिरसा मुहिम के तहत 18 नवंबर को शपथ ग्रहण कार्यक्रम के तहत सभी सरकारी विभाग व संस्थान अपने कार्यालय में नशा मुक्ति की शपथ दिलवाएं। बैठक में सहायक आयुक्त (प्रशिक्षण) आईएएस यश जालुका, एसडीएम ऐलनाबाद डॉ. वेद प्रकाश, एसडीएम डबवाली शंभु राठी, एसडीएम कालांवाली उदय सिंह, एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, डीएसपी सुरेश कुमार, डीडीपीओ राजेश कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

29 व 30 नवंबर को गांव स्तर पर होगा ड्रग फ्री सिरसा ओलंपिक
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि जिले में नशा तस्करों पर अंकुश के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रखना व बचाना बेहद जरूरी है। इसके लिए 29 व 30 नवंबर को गांव स्तर पर ड्रग फ्री सिरसा ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। सरपंचों व ग्राम समिति के सहयोग से गांव स्तर पर विभिन्न खेल जैसे दौड़, रस्साकशी व गोला फेंक आदि का आयोजन होगा।
अपने साथियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगी धाकड़ टीम
स्कूलों व कॉलेजों में धाकड़ टीम अपने साथियों के स्वभाव में बदलाव के साथ-साथ नशे में लिप्त होने की गतिविधियों पर भी नजर रखेगी। इसके साथ ही अपने साथियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए पढ़ाई व खेल आदि में भाग लेने के लिए उत्साहित भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें