फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशेड़ियों ने शिक्षा के मंदिरों को बनाया अड्डा, संचालकों ने उठाया मुद्दा तो पुलिस अधीक्षक ने गश्त बढ़ाने के दिए आदेश

Tue, 07 Jan 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधकों के साथ बैठक करते हुए एसपी सिद्धांत जैन।  पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में नशे की समस्या गंभीर होती जा रही है। नशेड़ियों ने शिक्षा के मंदिर तक को अपना अड्डा बना लिया है। छुट्टी के बाद आवारा किस्म के लोग स्कूल परिसर में पहुंचकर नशा करते नजर आते हैं। इस समस्या से स्कूल संचालक परेशान हैं और उन्होंने इस मुद्दे को पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के साथ हुई बैठक में उठाया। इस पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना व चौकी प्रभारियों को स्वयं गश्त बढ़ाने और कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने अपने कार्यालय में सरकारी व निजी स्कूल संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में एसपी ने थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे स्कूलों में नियमित रूप से जाकर साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा व यातायात नियमों को लेकर जागरूक करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछली बैठक में स्कूल के प्रधानाचार्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर कार्य किया गया। इस पर स्कूल संचालकों और प्रधानाचार्य ने एसपी का आभार जताया। बैठक में महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शीला देवी, सुरक्षा अभिकर्ता सुभाष चंद्र व सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य व संचालक मौजूद रहे।

:::::::::::::::::::::::::::::::::
बॉक्स
बैठक में ये निर्देश किए जारी
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्वायज मंडी डबवाली के सामने ट्रिपल राइडिंग के चालान किए जाएं।
देसूजोधा व मसीतां के स्कूल में छुट्टी के बाद बाहरी लोग स्कूल परिसर में आकर नशा करते हैं। ऐसे में चौकी प्रभारी प्रतिदिन जाकर स्वयं जांच करेंगे और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएंगे।
राजकीय प्राइमरी स्कूल चौहान नगर डबवाली स्टेडियम में प्रतिदिन ईआरवी और राइडर गश्त करेंगे। एएनसी स्टाफ स्टेडियम में नशा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
प्रतिदिन दो-दो कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों की प्रार्थना सभा में जाएंगे। बच्चों को मोटर वाहन अधिनियम के बारे में जागरूक करें।
- स्कूलों में पुलिस कैडेट टीम का गठन किया जाएगा। कक्षा 9 और 10वीं के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर इसे तैयार किया जाएगा। उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

- गांव अबूबशहर स्कूल में बची हुई झाड़ियों को काटने के बारे में गांव के सरपंच से संपर्क कर कार्यवाही अमल में लाई जाए।
- सभी स्कूलों में संबंधित थाना के कर्मचारी एक महीने में एक बार स्कूल में जाकर नशे व साइबर अपराध से बचाव के प्रति, मोटर वाहन अधिनियम व महिला सुरक्षा के बारे में जागरूकता कार्यक्रम करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें