फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशे ने छीना मासूम बच्ची के सिर से पिता का साया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर के एफ ब्लॉक में बुधवार को एक युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गांव पन्नीवाला मोटा निवासी रवि (27) मृतक की पत्नी का कहना है कि रवि नशे का आदी था। नशे के कारण ही उसकी मौत हुई है। उसकी एक तीन साल की बेटी है, जिसके सिर से अब पिता का साया उठ गया है।
विज्ञापन

वहीं जेजे पुलिस चौकी प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी खुशबू का बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। बुधवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण सामने आएगा।
जानकारी के अनुसार, गांव पन्नीवाला मोटा निवासी रवि की शादी करीब चार साल पहले सिरसा की संजय कॉलोनी में हुई थी। उसकी पत्नी खुशबू कुछ समय से मायके में रह रही है। मृतक के रिश्तेदार संजय कॉलोनी निवासी विजय का कहना है कि रवि मजदूरी करता था। वह ज्यादा समय अपने ससुराल में ही रहता था।
विज्ञापन

सप्ताह में एक बार ही वह पन्नीवाला मोटा जाता था। कुछ समय से वह चिट्टा का नशा करने लग गया। मंगलवार रात वह घर नहीं आया था। बुधवार सुबह मोहल्ले के लोग एफ ब्लॉक में सैर कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें रवि का शव जमीन पर पड़ा मिला। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें