सिरसा। नशा जागरूक कार्यक्रम में भाग लेते हुए स्कूली बच्चे। संस्था
सिरसा। मानव अधिकार परिषद हरियाणा ट्रस्ट व सिरसा स्पोर्ट्स एंड फिटनेस फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल शाहपुर बेगू में नशे के खिलाफ बेटा बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एंटी ड्रग्स मेन तरुण भाटी ने नशे के खिलाफ शपथ दिलवाई।
नशा पीड़ितों को नशे से मुक्त करवा कर समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी से अपील कि की जो युवा नशा कर रहे हैं, उनका नशा छुड़वाने में सहयोग करें। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीप कुमार थाना प्रभारी डिंग व प्रोफेसर दयानंद शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यापक अश्विनी कुमार ने की।
फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बच्चों को फिटनेस का मंत्र दिया। बच्चों को मोबाइल और फास्ट फूड से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत करवाया। डिंग थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने नशे पर प्रहार करते हुए बच्चों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें। नशा परिवार और समाज के लिए खतरनाक है। नशे के जड़मूल से खात्मे के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे, ताकि हमारा समाज नशामुक्त हो सके।
प्रोफेसर दयानंद शर्मा ने बच्चों को खेलकूद-पढ़ाई और नशे जैसी बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान लखबीर सिंह, मनोज कुमार, दीपक कुमार, राजेंद्र कुमार, राहुल, अमनदीप बजाज, नेशनल कबड्डी कोच अनिल कुंडू आदि उपस्थित रहे।