फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली पहुंचे डीआरएम, शहरवासियों ने सौंपा मांगपत्र

Mon, 29 Sep 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डबवाली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए डीआरएम गौरव गोविल। 
विज्ञापन
डबवाली। डबवाली रेलवे स्टेशन पर सोमवार को बीकानेर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डीआरएम ने मौके पर पहुंचे लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य सुरेश मित्तल के नेतृत्व में शहरवासियों ने डीआरएम को एक मांगपत्र सौंपा। पत्र के माध्यम से यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने और पुरानी बंद पड़ी रेल सेवाओं को पुनः शुरू करने की मांग प्रमुख रही गईं। सुरेश मित्तल ने स्टेशन से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की।



मुख्य मांगें ये हैं
- डबवाली से गुजरने वाली बंद ट्रेनों को पुनः शुरू किया जाए। इनमें बीकानेर से चंडीगढ़-कालका गाड़ी (वाया-सूरतगढ़-डबवाली-बठिंडा) प्रमुख है। यह गाड़ी पहले चलती थी और बीकानेर मंडल द्वारा अनुशंसित भी है।
विज्ञापन

- 04784 सूरतगढ़-बठिंडा पैसेंजर ट्रेन जो पहले डबवाली से सुबह 8:30 बजे चलती थी, उसे पुनः शुरू किया जाए। वर्तमान में सुबह 5:50 से 11:15 बजे तक बठिंडा के लिए कोई ट्रेन नहीं है।
- 04783 बठिंडा से शाम 7:00 बजे चलने वाली ट्रेन को फिर से शुरू कर इसका समय शाम 4:30 किया जाए और इसे सादुलपुर या गंगानगर तक विस्तारित किया जाए।
- 20483/20484 भगत की कोठी-दादर (मुंबई) एक्सप्रेस को वाया सुजानगढ़, हनुमानगढ़, मण्डी डबवाली, फिरोजपुर तक बढ़ाया जाए। फिरोजपुर होकर मुंबई जाने से दूरी 300 किमी कम और समय 4-5 घंटे कम लगेगा।


- फिरोजपुर-मुंबई जनता एक्सप्रेस जो कोविड के बाद से बंद है, उसे पुनः शुरू किया जाए। जेडआरयूसीसी की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया गया था। किसान एक्सप्रेस, गोरखधाम, फरक्का एक्सप्रेस, बठिंडा-दिल्ली, सिरसा-कोटा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को वाया डबवाली-हनुमानगढ़ चलाया जाए। जम्मू तवी-भगत की कोठी (19226) ट्रेन का पुराना टाइम टेबल लागू किया जाए जिससे यात्री सुबह 10:15 बजे डबवाली पहुंच सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें