फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: भारत के विकास और स्वच्छता पर आधारित चित्र बनाए

विज्ञापन
सिरसा।सेवा पखवाड़ा के तहत ऐलनाबाद के नागरिक अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य जांच ​शिविर के तहत मौजूद
विज्ञापन
ऐलनाबाद। सेवा पखवाड़ा के तहत नागरिक अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी ऐलनाबाद के पूर्व चेयरमैन अमीर चंद मेहता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्वास्थ्य जांच शिविर से लोगों को निशुल्क में परामर्श व जांच की सुविधा मिली।
विज्ञापन

साथ ही राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भारत के विकास और स्वच्छता पर आधारित चित्र बनाए। मार्केट कमेटी ऐलनाबाद के पूर्व चेयरमैन अमीरचंद मेहता ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है। स्वस्थ नागरिक ही समाज और राष्ट्र को मजबूती प्रदान कर सकते हैं।
उन्होंने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण की भावना को जगाने का सबसे सुंदर माध्यम शिक्षा और कला है। जब विद्यार्थी अपने विचारों को रंगों के माध्यम से कागज पर उतारते हैं, तो उनमें रचनात्मकता के साथ-साथ सकारात्मक सोच का भी विकास होता है। इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा विधानसभा संयोजक गणेश चांवरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा निताशा सिहाग, भूराराम डूडी, नरेश कटारिया, दीपक मेहता, रविकरण गिजवानी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें