फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. राजेश बांसल होंगे सीडीएलयू के नए रजिस्ट्रार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय को नया रजिस्ट्रार मिल गया है। पद खाली होने के करीब साढ़े 5 माह बाद राज्यपाल ने नए रजिस्ट्रार को नियुक्त करने संबंधी आदेश जारी कर दिया है। जींद स्थित चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश कुमार बांसल को सिरसा चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि सीडीएलयू के रजिस्ट्रार रहे डॉ. राकेश वधवा 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए थे। उसके बाद से ये पद खाली था और नियमित रजिस्ट्रार न होने के कारण वीसी प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने प्रो. मोनिका वर्मा को ही रजिस्ट्रार का अतिरिक्त चार्ज दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें