फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 100 मीटर रेस में डॉ. मंजू प्रथम, डाॅ. दीपावली रही द्वितीय

विज्ञापन
सिरसा।राजकीय नेशनल महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान मौजूद विजेता टीम व अन्य। कॉलेज
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय नेशनल महाविद्यालय वार्षिक खेलकूद समारोह का शुक्रवार को समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य प्रो. हरविंदर सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रो. शारीरिक शिक्षा सुदेश कंबोज ने शिरकत की।खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे व अंतिम दिन में 800 मीटर रेस, डिस्कस थ्रो, 100 व 200 मीटर फाइनल रेस, 400 मीटर रिले रेस, स्किपिंग रेस, थ्री लैग रेस, लॉन्ग जंप के साथ-साथ महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों की 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


डॉ. मंजू कंबोज, डॉ. दीपावली व डॉ. कर्मजीत कौर ने महिला वर्ग की 100 मीटर रेस में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। संजीव, सुभाष एवं जसवंत ने पुरुष वर्ग की 100 मीटर स्टाफ रेस में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। नॉन-टीचिंग स्टाफ वर्ग की 100 मीटर रेस में लखविंदर, राजकुमार एवं सुरेंद्र ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों के लिए आयोजित म्यूजिकल चेयर गेम ने समारोह को उत्साह एवं ऊर्जा से सराबोर कर दिया। डाॅ. स्मृति कंबोज, डॉ. साक्षी मेहता, प्रो. रमेश सोनी एवं कर्मवीर कौशिक ने मंच का कुशल संचालन किया। डॉ. सुदेश कंबोज ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक सुदृढ़ता अपितु मानसिक, व्यावहारिक व सामाजिक कुशलता एवं परिपक्वता भी प्रदान करते हैं।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम किए पेश

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के छात्रों की ओर से हरियाणवी समूह नृत्य एवं पंजाबी भंगड़े की आकर्षक व मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. बलदेव सिंह की ओर से मुख्य अतिथि के समक्ष वार्षिक खेलकूद रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। विभिन्न वर्ग की खेल प्रतिस्पर्धाओं में विजयी खिलाड़ियों को पुष्पमाला पहनाकर, प्रमाण पत्र एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग अध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र कुमार ने आए हुए अतिथि गणों एवं संपूर्ण समारोह के लिए सफल आयोजन के लिए सभी स्टाफ व स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि सुदेश कंबोज ने ध्वजारोहण के साथ समारोह के समापन की घोषणा की। समारोह के दौरान महाविद्यालय का संपूर्ण टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें