फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विद्यार्थियों ने नृत्य और गायन से समा बांधा

विज्ञापन
सिरसा।जेसीडी मेमोरियल कॉलेज में आयोजित फ्रेशर पार्टी में छात्राएं अपनी प्रस्तुती देती हुई । जेस
विज्ञापन
सिरसा। जेसीडी विद्यापीठ स्थित जेसीडी मेमोरियल कॉलेज में नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए सीनियर्स विद्यार्थियों की ओर से इंडक्शन एवं फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें बीकॉम, एमकॉम, बीसीए, बीएससी डाटा साइंस और बीएससी स्पोर्ट्स के सीनियर विद्यार्थियों ने प्रथम वर्ष के साथियों का स्वागत किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पंजाबी व हरियाणवी डांस, रेट्रो बॉलीवुड डांस, बॉलीवुड मैश अप, भांगड़ा, सोलो, डुएट और ग्रुप सिंगिंग, रैंप वॉक शो जैसी कलाओं को शामिल किया गया। इस दौरान जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जयप्रकाश ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसीडी मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य रणजीत सिंह की ओर से की गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपना परिचय दिया और जेसीडी मेमोरियल कॉलेज में आने पर अपना अनुभव सांझा किया। इस दौरान कुलसचिव डॉ. सुधांशु गुप्ता, डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरिंदम सरकार, जेसीडी मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य रणजीत सिंह, कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्या डॉ. मोहित मेहता, जेसीडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्राचार्य डॉ. वरिंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस प्रकार रहे परिणाम

बीकॉम से मिस्टर फ्रेशर नूर, मिस फ्रेशर खुशी, मिस्टर पर्सनेलिटी इरशाद, मिस पर्सनैलिटी वीरपाल, मिस्टर ईव दिलजीत और मिस ईव झंकार चयनित हुए। एमकॉम से मिस्टर फ्रेशर संजय रहे। बीसीए से मिस्टर फ्रेशर शुभम खत्री, मिस फ्रेशर पूर्वा, मिस्टर पर्सनैलिटी शिवम, मिस पर्सनैलिटी हिमानी, मिस्टर ईव अजीत और मिस ईव आरजू चयनित हुए। बीएससी (डेटा साइंस) से मिस्टर फ्रेशर आकाश और मिस फ्रेशर योगिता चुने गए। बीएससी (स्पोर्ट्स) से मिस्टर फ्रेशर आनंद, मिस फ्रेशर धुन, मिस्टर ईव प्रदीप और मिस ईव जान्हवी चयनित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें