फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: निजी शिक्षण संस्थानों में डीएलएड कोर्स में प्रवेश के लिए दस्तावेज सत्यापन शुरू

विज्ञापन
सिरसा।डिंग डाइट के कमेटी सदस्य दस्तावेज सत्यापन करते हुए। डिंग डाइट
विज्ञापन
सिरसा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद हरियाणा की ओर से डीएलएड कोर्स (2025–27) में निजी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत प्रथम चरण के दस्तावेज सत्यापन किया जा रहा है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) डिंग में सत्यापन प्रक्रिया की जा रही है। यह प्रक्रिया बीते सोमवार से शुरू हुई और इसे सुचारू रूप से पूरा करवाने के लिए डाइट की ओर से विशेष प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया को प्रभावी और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए दो अलग-अलग कमेटियां गठित की गई हैं। इन समितियों की अध्यक्षता डॉ. सतबीर सिंह न्योल और डॉ. राकेश मोहन की ओर से की जा रही है। दोनों कमेटियों का कार्य है कि चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच पारदर्शिता और सावधानीपूर्वक की जाए ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि या गड़बड़ी की संभावना न रहे।

डाइट डिंग में सत्यापन प्रक्रिया के दौरान सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ दिखाई दी। कई अभ्यर्थी अपने सभी दस्तावेज के साथ निर्धारित समय पर संस्थान पहुंचे। संस्थान परिसर में अभ्यर्थियों के लिए बैठने, दस्तावेज की जांच और मार्गदर्शन के लिए विशेष काउंटर स्थापित किए गए हैं। इस अवसर पर डॉ. मनोज पुरी, दलीप गोदारा, नरेश नरूला, डॉ. सोमप्रकाश ठकराल, चंद्र प्रकाश शर्मा, लिपिक सुमित कुमार एवं सुनील कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


-

सभी चयनित अभ्यर्थियों को समय पर पहुंचना अनिवार्य

प्रथम चरण में चयनित सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि तक डाइट डिंग पहुंचकर अपने दस्तावेज का सत्यापन करवाना अनिवार्य है। किसी भी परिस्थिति में सत्यापन में देरी या अनुपस्थिति की स्थिति में अभ्यर्थी का प्रवेश रद्द माना जाएगा और उसकी सीट अगले चरण की प्रवेश प्रक्रिया में दूसरे पात्र अभ्यर्थी को प्रदान कर दी जाएगी। अभ्यर्थी को सत्यापन के समय अपने मूल दस्तावेज और उनकी स्व-प्रमाणित प्रतियां साथ लानी होंगी। इनमें 10वीं व 12वीं की अंकतालिकाएं और प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), आय प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, ऑनलाइन आवेदन और रजिस्ट्रेशन की प्रिंट कॉपी व आवंटन पत्र शामिल हैं।





दस्तावेज की जांच में पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता

दस्तावेज सत्यापन कार्य पूरी पारदर्शिता और नियमों के अनुसार किया जा रहा है। प्रत्येक अभ्यर्थी के कागजात की जांच संबंधित समिति के सदस्य गहनता से कर रहे हैं। सत्यापन के बाद अभ्यर्थी को रसीद प्रदान की जाती है, जो आगे की प्रवेश प्रक्रिया में आवश्यक होगी। सभी अभ्यर्थियों को चाहिए कि वे किसी भी दस्तावेज में कमी न छोड़ें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।



अनुपस्थित रहने पर नहीं मिलेगा मौका

दस्तावेज सत्यापन में निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थी को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। ऐसे मामलों में उनका प्रवेश स्वतः रद्द माना जाएगा और संबंधित सीट अगले चरण की प्रवेश प्रक्रिया में अन्य पात्र उम्मीदवार को आवंटित कर दी जाएगी। डाइट डिंग की ओर से अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिसर में पर्याप्त व्यवस्था की गई है। भीड़-भाड़ को नियंत्रित रखने के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। दस्तावेज की जांच के लिए समिति सदस्यों के साथ-साथ अन्य स्टाफ भी तैनात किया गया है।



विभागीय निर्देशानुसार सत्र 2025-27 में डीएलएड कोर्स में निजी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया डाइट डिंग में शुरू कर दी गई हैं। सभी चयनित अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित के रहते हुए संबंधित दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण करें। दस्तावेज सत्यापन में निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने की स्थिति में अभ्यर्थी का प्रवेश रद्द माना जाएगा और सीट अगले चरण में प्रदान कर दी जाएगी। - डॉ. सतबीर सिंह, अध्यक्ष, डीएलएड कोर्स दस्तावेज सत्यापन कमेटी, डिंग डाइट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें