फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मांगें पूरी नहींं होने पर चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Tue, 02 Jul 2024 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा मेडिकल सिविल सर्विस एसोसिएशन के चिकित्सकों ने सोमवार को चिकित्सक दिवस को काले दिवस के रूप में मनाया। सरकार की ओर से मांगें न मनाने पर चिकित्सकों ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
डाॅ. आरके दहिया, डाॅ. गौरव भट्टी, डाॅ. पंकज, डाॅ. पवन और डॉ. विपुल गुप्ता व अन्य चिकित्सकों ने बताया कि कुछ समय पूर्व एसोसिएशन ने सरकार को अपनी मांगों संबंधी एक मांग पत्र दिया था। सरकार ने एसोसिएशन की मांग को मानने से मना कर दिया था। ऐसे में समय से लंबित मांगों को लेकर राज्य कमेटी हरियाणा सिविल सर्विस मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर विरोध जताया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में एसोसिएशन की तरफ से फिर से बैठक का आयोजन कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




119 चिकित्सकों ने जताया विरोध
नागरिक अस्पताल में काली पट्टी बांधकर चिकित्सकों ने उपचार किया। ओपीडी को किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं होने दिया गया । सोमवार को 1200 के करीब मरीज इलाज लेने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे। बता दें कि जिले के 119 चिकित्सकों ने अपना विरोध दर्ज करवाया।

-
बॉक्स
चिकित्सकों की प्रमुख मांगें
- विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए अतिरिक्त इंसेंटिव का प्रावधान किया जाए।

- चिकित्सकों के लिए एक विशेष कैडर का गठन किया जाए।

- हर चिकित्सक को 10 साल में पदोन्नति दी जाए।

- गतिशील सुनिश्चित कैरियर प्रगति लागू हो।

- पीजी करने वाले चिकित्सकों की बॉड राशि को एक करोड़ से घटाकर 50 लाख रुपये किया जाए।

- एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें