फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर होगी कार्रवाई, शहर में चस्पा किए नोटिस

Wed, 27 Mar 2024 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। सत्र 2024-25 से विद्यार्थी ऐसे स्कूलों में दाखिला नहीं ले पाएंगे जो शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त नहीं है। इन स्कूलों को शिक्षा विभाग जल्द ही नोटिस भेजेगा। विभाग ने शहर में नोटिस भी चस्पा कर दिए हैं। बिना मान्यता प्राप्त स्कूल एक अप्रैल से बंद हो जाएंगे। जिले में ऐसे कितने स्कूल हैं अभी इस बारे में विभाग की तरफ आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं। हालांकि विभाग की ओर से कलस्टर स्तर पर टीमों का गठन कर गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों का पता लगाया जा रहा है।
नए शिक्षा सत्र में निजी स्कूलों को जिस कक्षा तक की मान्यता मिली हुई है, केवल उसी कक्षा तक दाखिले की अनुमति रहेगी। शिक्षा विभाग अभिभावकों को इन स्कूलों के प्रति जागरूक करने के लिए उक्त स्कूलों की सूची जारी करेगा। गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कराने के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों और मौलिक शिक्षा अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई है। शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन




विभाग ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। प्रत्येक खंड शिक्षा अधिकार ये निर्धारित करेंगे कि उनके खंड में कोई अवैध बिना मान्यता प्राप्त स्कूल न चल रहा हो। विभाग ने निजी स्कूल संचालकों को चेतावनी दी गई है कि जिन विद्यालयों के पास शिक्षा विभाग की मान्यता नहीं है, वह पहली अप्रैल से छात्रों का दाखिला न करें। अगर ऐसा कोई मामला पाया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



विभाग ने जगह-जगह चस्पा करवाएं हैं पोस्टर

शिक्षा विभाग की ओर से इसकी जानकारी अभिभावकों तक पहुंचाने के लिए जगह-जगह पर पोस्टर चस्पा करवाए हैं। सूची सार्वजनिक किए जाने के साथ-साथ इन स्कूलों में दाखिला संबंधी गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर बिना मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की जिला शिक्षा अधिकारी फिजिकल वेरिफिकेशन कराएंगे और फिर इन्हें बंद करने का नोटिस देंगे।


नियुक्त की गई हैं टीमें

शिक्षा विभाग की ओर से गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिले रोकने के लिए क्लस्टर आधार पर टीमें बनाई गई हैं। टीम के सदस्य अपने-अपने क्लस्टर में स्कूलों की जांच करेंगे और उन स्कूलों को बंद करवाएंगे। जिले में ऐसे स्कूल हैं जिनके पास छोटी कक्षा की मान्यता है, लेकिन वे बड़ी कक्षाओं के दाखिले कर रहे हैं, इन स्कूलों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। विभाग जल्द ही ऐसे स्कूलों को चयनित कर उन्हें नोटिस देने की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन




सभी खंड शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी किए गए है कि कलस्टर स्तर पर टीमों का गठन कर गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों का पता लगाया जाएगा। कुछ संचालकों के गांवों में भी स्कूलों को खोला गया है। जिसकी जानकारी विभाग के पास नहीं है। ऐसे स्कूलों को 1 अप्रैल को बंद कर दिया जाएगा। - बूटाराम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें