फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन का चुनाव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए सारी तैयारियां बुधवार को कर ली गई। मतदान पेटियों को अच्छी तरह  साफ किया गया। चुनाव निर्वाचन अधिकारियाें की शाम को बैठक में तैयारियों का जायजा लिया गया। इस बार मतदान केंद्र में मोबाइल और कैमरा लेकर जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन


 निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट राजेंद्र भाकर व आशीष सिंगला ने बताया कि मतदान केंद्र में केवल मताधिकार प्राप्त अधिवक्ता व उम्मीदवारों के एजेंट ही आ सकेंगे। सिरसा बार एसोसिएशन ने पहली बार आम चुनाव की भांति बार चुनाव में ‘नोटा’ का विकल्प भी मतदाताओं के लिए रखा है।

 इस बार 886 अधिवक्ता ही मतदान करेंगे। बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार प्रधान और सचिव पद पर मुकाबला होगा। प्रधान पद के लिए भीष्म पितामह, रमेश मेहता और संजय गोयल के बीच तिकोना मुकाबला है।
विज्ञापन


 उधर, सचिव पद पर मधुर कंबोज और जगजीत टाडा के बीच कांटे की टक्कर है। उप प्रधान पद पर राहुल शर्मा व संयुक्त सचिव एडवोकेट ममता बांगा पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।


निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंगला ने बताया कि 24 अप्रैल को सुबह नौ बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एक से दो बजे तक लंच रहेगा और फिर दो से पांच बजे तक वोटिंग होगी। इस बार 886 एडवोकेट ही वोटिंग करेंगे। बार एसोसिएशन की तरफ से लंच का विशेष प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन


 शाम पांच बजे मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद तुरंत मतगणना शुरू हो जाएगी। सबसे पहले सचिव पद का परिणाम घोषित होगा।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें