फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ऐलनाबाद में पत्थर की फैक्टरी पर दो पक्षों में विवाद, दर्ज करवाई प्राथमिकी

Wed, 08 Apr 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
आपस में हाथा पाई करते हुए।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऐलनाबाद। शहर के वार्ड नंबर-15 स्थित पत्थर की फैक्टरी पर लंबे समय से चल रहे विवाद ने सोमवार को दोनों पक्षों में एसडीएम कोर्ट के बाहर विवाद हो गया। दोनों पक्षों को एसडीएम कोर्ट में सुनवाई के लिए बुलाया गया था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई। वहीं, इस मामले में पुलिस एसडीएम कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज की जांचकर आगामी कार्रवाई करेगी।
वार्ड नंबर-15 में एक स्टोन फैक्टरी है। इस फैक्टरी के कारण होने वाले शोर को लेकर वार्ड के लोगों ने एसडीएम कोर्ट में याचिका लगाई थी। सोमवार को एसडीएम कोर्ट में दोनों पक्षों को बुलाया था। दोनों पक्ष अपने-अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों में आपस में बहस हो गई तो उन्हें कोर्ट से बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन

बाहर आने के बाद फैक्टरी मालिक और वार्ड के लोगों के बीच पहले धक्का-मुक्की हुई। बाद में मामला बढ़ गया और आपस में मारपीट हो गई। वहां पर खड़े दूसरे लोगों ने उन्हें दूर किया। इसके बाद दोनों पक्ष सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच गए। वार्ड के लोगों ने पार्षद प्रतिनिधि सहित फैक्टरी के मालिक के खिलाफ शिकायत दी है। दूसरे पक्ष ने वार्ड के लोगों के खिलाफ अपनी शिकायत दी है।
मंगलवार को दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज की गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और दिन भर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
इस संबंध में थाना प्रभारी प्रगट सिंह ने बताया कि शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक राजेश भांभू ने बताया कि गली में कई अन्य फैक्टरियां भी हैं मगर गली के कुछ ही घरवालों ने हमें बिना वजह परेशान करने के लिए शिकायतें दे रखी हैं। गली के ओमप्रकाश, रामनिवास, सुखदेव को ही दिक्कत है। फिलहाल, पुलिस ने राजेश भांभू के बयान दर्ज नहीं किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें