फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बाइक चोरी की गुत्थी सुलझी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Apr 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 17
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

ऐलनाबाद । बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने चोरी हुई बाइक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहित निवासी नानक नगर लुधियाना, अश्वनी कुमार व संजीव उर्फ बंटी निवासी पंच पीर नगर अबोहर पंजाब का रहने वाला है।


थाना प्रभारी प्रगट सिंह ने बताया कि बाबू लाल निवासी वार्ड नंबर-12 ऐलनाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बेटा 4 मार्च 2026 को शाम 6 बजे बाइक पर सवार होकर ममेरां रोड स्थित अपने प्लाॅट में गया हुआ था। उसने प्लाॅट के सामने बाइक खड़ी कर दी। कुछ देर बार वह प्लाॅट से बाहर आया तो बाइक गायब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान सोमवार को पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुई बाइक बरामद कर ली गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपी नशा करने के आदी हैं। नशे की पूर्ति के लिए चोरी करते हैं। आरोपियों का आपराधिक रिकाॅर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें