फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक की पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर के माल गोदाम रोड स्थित रिद्धि सिद्धि डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक डॉ. मोहित महिपाल की पत्नी ऋतु महिपाल ने शनिवार शाम को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। शनिवार रात को शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन




भादरा बाजार निवासी डॉ. मोहित महिपाल का माल गोदाम रोड पर रिद्धि सिद्धि डायग्नोस्टिक सेंटर है। डॉ. मोहित की रोहतक निवासी ऋतु से प्रेम विवाह हुआ था। 38 वर्षीय ऋतु महिपाल डायग्नोस्टिक सेंटर का सारा प्रबंधन देखती थीं। ऋतु पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थीं। उनका डॉक्टर से उपचार भी चल रहा था। इसी कारण ऋतु ने डायग्नोस्टिक सेंटर आना भी बंद कर दिया।

शनिवार शाम करीब तीन बजे ऋतु ने मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ऋतु महिपाल के दो बच्चे हैं, एक लड़का व एक लड़की। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शहर थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऋतु महिपाल ने किस कारण आत्महत्या की इसका पता लगाया जा रहा है। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें