फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: धुंध से निपटने की तैयारियां तेज, 50 फीसदी रोडवेज बसों में लगीं फॉग लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में छाने वाली घनी धुंध को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है। इसी के तहत बसों में फॉग लाइट लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। रोडवेज विभाग के अनुसार लगभग 50 फीसदी बसों में फॉग लाइटें लगाई जा चुकी हैं, जबकि शेष बसों में भी जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




धुंध के समय कम दृश्यता के कारण होने वाले हादसों को रोकने में फॉग लाइटें बेहद कारगर मानी जाती हैं, क्योंकि ये कुछ मीटर तक सड़क को साफ देखने में मदद करती हैं। रोडवेज प्रबंधन ने बताया कि सिरसा डिपो से रोजाना दिल्ली, चंडीगढ़, हनुमानगढ़, गंगानगर, बीकानेर व जयपुर रूट पर बसें चलती हैं और अधिकतर बसें रात को लौटती हैं।



ऐसे में धुंध के दौरान सामान्य लाइटों के सहारे बसों का संचालन करना मुश्किल हो जाता है और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग ने सभी चालकों व परिचालकों को बसों में फॉग लाइट लगाने और उनका सही उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। बस चालकों का कहना है कि धुंध के कारण सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों को देखने में काफी कठिनाई आती है।
विज्ञापन


इससे हादसों की आशंका बनी रहती है। उन्होंने बताया कि फॉग लाइटें लग जाने के बाद न केवल उनकी परेशानी कम होगी, बल्कि धुंध में दृश्यता बढ़ने से दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। रोडवेज प्रबंधन का दावा है कि धुंध का प्रकोप बढ़ने से पहले सभी बसों में फॉग लाइटें लगा दी जाएंगी, ताकि यात्रियों को सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके और सड़कों पर हादसों के जोखिम को कम किया जा सके।





बहुत सी बसों पर नहीं हैं रिफ्लेक्टर



इस समय रोडवेज में कई बसें ऐसी हैं जिनके पीछे रिफ्लेक्टर नहीं है। धुंध में रिफ्लेक्टर न होने के कारण पीछे से आने वाले वाहनों को आगे चल रही बस दिखाई न देने के कारण दुर्घटना हो जाती है। वहीं, कई बसें ऐसी भी हैं, जिन पर रिफ्लेक्टर तो लगे हुए हैं, लेकिन बस पर पेंट करते समय रिफ्लेक्टर पर भी पेंट कर दिया गया है। इससे दूर से वाहनों की लाइट लगने के बाद रिफ्लेक्ट नहीं हो पाती।







लोकल रूट की बसों पर नहीं लगीं फॉग लाइटें

प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो बसों में फॉग लाइटें लगाने का काम सिर्फ 50 फीसदी ही पूरा हुआ है। 50 फीसदी बसों पर फॉग लाइटें लगाना अभी बाकी हैं। वहीं, विभाग की ओर से 50 फीसदी उन बसों पर लाइटें लगाई गई है जो लंबे रूटों की बसें हैं। लोकल रूटों की सभी बसों पर अभी तक फॉगिंग लाइटें लगाने का काम जारी है।



रोडवेज की ओर से बसों पर फॉग लाइटें लगाने का कार्य जारी है। सबसे पहले लंबे रूटों की बसों पर यह लाइटें लगवाई जा रही हैं। इसके बाद दूसरी बसों पर लाइटें लगाने का कार्य किया जाएगा। - अनित कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें