Despite the refusal of the family, this staff nurse is fighting the battle against Corona considering the duty as her duty
- फोटो : Sirsa
सिरसा। कोरोना वायरस के चलते सिविल अस्पताल में कोरोना से लड़ने के लिए योद्धा दिन रात अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। सिविल अस्पताल सिरसा में महिला स्टाफ दिन रात लोगों को अपनी सेवाएं दे रही हैं। अधिकतर महिला कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने को लेकर परिवारिक सदस्यों से बहस भी करनी पड़ रही है। लेकिन वह अपनी ड्यूटी समय पर दे रही हैं।
सिविल अस्पताल सिरसा में काम कर रही स्टाफ नर्स मधु ने बताया कि वह दिन के समय अपनी ड्यूटी तो देती ही हैं, इसके साथ ही अगर कोई आपातकाल में भी इसकी जरूरत पड़ती है तो वह अपने घर से आ जाती हैं। स्टाफ नर्स सीमा तथा मधु ने बताया कि अगर वही जंग हार जाएंगी तो आम लोगों को की देखभाल कौन करेगा। इस लिए वह खुद पर आत्मविश्वास के साथ कार्य कर रही हैं। जनरल ड्यूटी असिस्टेंट हिना शर्मा ने बताया कि वह पंजाब की रहने वाली है और सिरसा सिविल अस्पताल में अपनी ड्यूटी दे रही हैं। हिना शर्मा ने बताया कि उसके घर वाले पहले तो बहुत मना करते रहे, लेकिन उन्होंने अपने घरवालों को समझाया और बताया कि अगर वही हौंसला हार जाएगी तो दूसरों को हौंसला कौन देगा। घर वालों ने बात तथा स्थिति को समझते हुए हिना शर्मा को सिरसा ही शिफ्ट कर दिया और यहीं रहकर हिना अपनी सेवाएं दे रही हैं। नर्सिंग असिस्टेंट बिमला ने बताया कि उसके पति पंजाब में कार्यरत हैं, वहीं बच्चे पढ़ने के लिए अन्य शहर में रह रहे हैं। बिमला ने बताया कि ड्यूटी से घर आकर वह खुद को सैनिटाइज करती हैं और अपना सामान गेट के बाहर ही रख देती है और सुबह वहीं से सामान उठाती है। बिमला ने बताया कि खुद की सुरक्षा करना बहुत ही जरूरी है, अगर वह खुद स्वस्थ रहेंगे तो दूूसरों को भी स्वस्थ रख सकेंगे।