फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डेरा के सेवादार पर रॉड से हमला, सिरसा छोड़कर जाने की दी धमकी

Mon, 31 Mar 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। डबवाली रोड स्थित डेरा बाबा शिवराम के सेवादार पर पांच लोगों ने हमला कर दिया। सदर थाना पुलिस ने घायल सेवादार का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में कंगनपुर निवासी वासदेव ने बताया कि रविवार को वह बाइक पर पत्नी पलविंद्र कौर को लेने के लिए शाहपुर बेगू जा रहा था। रास्ते में एक कार उसके बाइक के आगे आकर रुकी। इसी दौरान दो बाइक प पांच युवक भी आ गए। पांच युवकों ने उसपर रॉड से हमला कर दिया। कार में बैठे शख्स ने हमलावरों को कहा कि इसे जान से मार दो। वासदेव का कहना है कि उसने शोर मचाया तो राहगीर जमा होने लगे। इसके बाद हमलावर उसे सिरसा छोड़ दो, नहीं तो जान से मार देंगे की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वासदेव ने बताया कि वह 20 साल से डेरा की सेवा कर रहा है। हमला करने वालों में साहिल निवासी कासन खेड़ा, मोहित ,रोहित, शेखर व निखिल निवासी डबवाली रोड शामिल थे। जांच अधिकारी सुभाष चंद्र का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें