सिरसा। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत वन विभाग में करीब दो साल से कार्य कर रहे सात कर्मचारियों को हटा दिया गया है। जिला वन अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि उच्च विभाग के निर्देश के अनुसार सोमवार को पत्राचार के माध्यम से जानकारी मिली है। इसके तहत यह कर्मचारी वन विभाग में पद के कैडर के अनुसार मान्य नहीं हुए और उच्च विभाग से स्थायी कर्मचारियों को नियुक्त करने के आदेश प्राप्त हुए हैं। इसके चलते सोमवार शाम के बाद हरियाणा कौशल रोजगार के तहत लगे सात कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की गई हैं। संवाद