फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार मरीजों का जांचा स्वास्थ्य, 3717 ने किया रक्तदान

Wed, 25 Jan 2017 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
ब्लड कैंप - फोटो : bureau
विज्ञापन
परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के अवतार माह के उपलक्ष्य में डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम जी धाम स्थित सचखंड हॉल में मंगलवार को एक छत के नीचे रक्तदान, 70वां जनकल्याण परमार्थी शिविर, मुफ्त हक कानूनी सलाह शिविर, साइबर लॉ व इंटरनेट जागरूकता कैंप, कॅरिअर काउंसलिंग कैंप, अन्नदाता बचाओ (किसानों  के लिए मुफ्त सलाह) कैंप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इन कैंपों का शुभारंभ डेरा सच्चा सौदा के संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने रिबन जोड़कर किया। जन जनकल्याण परमार्थी शिविर में करीब 2000 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें नि:शुल्क दवाइयां दी गईं। रक्तदान शिविर में नई दिल्ली से भारतीय सशस्त्र सेना की टीम के अलावा राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, यूपी सहित अन्य राज्यों से पहुंची नौ ब्लड बैंकों की टीमों ने लगभग 3717 यूनिट रक्त संग्रहित किया।

जनकल्याण परमार्थी शिविर में हृदय रोग, शूगर, कैंसर, दंत रोग, महिला रोग, नि:संतान दंपति की बीमारियों का स्पेशलिस्ट चिकित्सकों द्वारा चेकअप किया गया तथा मरीजों को उचित परामर्श के साथ दवाइयां भी फ्री दी गईं। वहीं शिविर में खासतौर पर कैंसर बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए अलग से विशेषज्ञों की ड्यूटियां लगाई गई।
विज्ञापन


रक्तदान शिविर में नौ टीमें रक्त संग्रहित करने के लिए पहुंची, जिनमें भारतीय आर्मी की ओर से आर्म्ड फोर्सेज  ट्रांसफ्यूजन सेंटर (एएफटीसी), नई दिल्ली, नागपुर से लाइफलाइन, साइनाथ ब्लड बैंक, लुधियाना से श्री रघुनाथ  हॉस्पिटल ब्लड बैंक, देहरादून से आईएमए ब्लडबैंक, गोंडिया महाराष्ट्र से लोकमान्य ब्लडबैंक, बीकानेर से जीवन ज्योति  ब्लडबैंक, दिल्ली से पीतमपुरा ब्लडबैंक, मेरठ से पीएल शर्मा सिविल हॉस्पिटल ब्लड बैंक की टीमें शामिल हैं।

मुफ्त हक कानूनी सलाह शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट, सेशन कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कानून, अधिकारों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कॅरिअर काउंसिलिंग शिविर में आईटी विंग के सेवादारों ने कॅरिअर से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए, वहीं साइबर लॉ, इंटरनेट लॉ व इंटरनेट सुरक्षा जागरूकता शिविर में इंटरनेट के सुरक्षात्मक प्रयोग व सोशल साइटों के संचालक के बारे में टिप्स दिए गए। अन्नदाता बचाओ शिविर में कृषि व बागवानी विशेषज्ञों ने किसानों को कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

पानी पर सभी का हक, हरियाणा को भी मिलना चाहिए : डेरा प्रमुख

डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने कहा कि पानी पर सभी का बराबर का हक होता है, इसे लेकर कोई विवाद नहीं होना चाहिए। हरियाणा को उसके हक का पानी मिलना चाहिए। इस मुद्दे को पंजाब से आने वाले उम्मीदवारों के समक्ष उठाया जाएगा।

वे मंगलवार को शाह सतनाम धाम स्थित सच खंड हॉल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एसवाईएल के मुद्दे को को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पानी पर सभी का हक होता है, पानी पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, हरियाणा के हक का पानी उसे मिलना चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि पंजाब के उम्मीदवार जो उनसे आशीर्वाद लेने आते हैं, क्या उनके समक्ष भी यह मुद्दा उठाया जाएगा, क्योंकि वे अपने-अपने विधानसभा चुनाव क्षेत्र में हरियाणा को एक बूंद पानी न देने की बात कर रहे हैं।

इस पर उन्होंने कहा कि जो भी उम्मीदवार डेरे में आएगा, उसके समक्ष हरियाणा के हक का मुद्दा जरूर रखा जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि धर्म में राजनीति का दखल नहीं होना चाहिए, बल्कि धर्म के अनुसार ही राजनीति होनी चाहिए। भगवान श्रीराम ने धर्म के अनुसार राज किया और आज भी लोग रामराज्य की मिसाल देते हैं।

पंजाब-यूपी और उत्तराखंड में होने वाले चुनावों में डेरे के समर्थन पर उन्होंने कहा कि वे साध-संगत को किसी भी पार्टी का समर्थन करने के लिए नहीं कहते। डेरा की अलग से राजनीतिक विंग है। विंग के सदस्य साध-संगत से मिलते हैं और साध-संगत के बीच जाकर उनकी राय जानते हैं, लोकल मुद्दों के बारे में जानकारी हासिल की जाती है। उसके बाद साध-संगत से मिले फीडबैक के बाद साध-संगत ही किसी एक पार्टी को समर्थन करती है।

समर्थन देने से पूर्व पार्टी नेता से लिखित में शपथपत्र लिया जाता है कि वह सामाजिक बुराइयों के खिलाफ कदम उठाएगा और मानवता भलाई के कार्यों को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने बताया कि डेरा सच्चा सौदा में खेल गांव भी बनाया जा रहा है, जिसका कार्य फरवरी में लगभग पूरा हो जाएगा। इसका उद्देश्य यही है कि यहां खिलाड़ी प्रेक्टिस कर विदेशों में अपने देश का झंडा बुलंद कर सकें। कैंसर की रोकथाम को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने बताया कि कैंसर अधिकतर एल्यूमीनियम और नॉनस्टिक के बर्तन में खाना पकाने से फैलता है।

डेरा सच्चा सौदा ने इसके तहत साध-संगत और आम जन से ऐसे बर्तनों का त्याग कर मिट्टी के बर्तन या फिर स्टील इत्यादि के बर्तनों का इस्तेमाल करने का आह्वान किया। इससे आप स्वस्थ भी रहेंगे और बीमारियों से भी बचेंगे। प्रदेश में 29 जनवरी से जाट आरक्षण को लेकर हो रहे आंदोलन के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुद्दा सही ढंग से सरकार के समक्ष रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें