फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने ली नाम दीक्षा, किसी ने पीया जाम-ए-इंसां

Mon, 16 Nov 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा के गद्दीनशीन संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने कहा कि कलियुग में इंसानियत से खिलवाड़ हो रहा है, हैवानियत बढ़ रही है और इंसानियत रसातल में जा रही है।
विज्ञापन


ईश्वर, अल्लाह, राम से प्रार्थना करते हैं सबको नेक बुद्धि, सदबुद्धि दें। इंसानियत के दुश्मनों का खात्मा हो। वे रविवार को शाह सतनामजी धाम में आयोजित रूहानी सत्संग के दौरान देशभर से आए श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सत्संग के सैकड़ों लोगों को गुरुमंत्र, नामशब्द प्रदान किया

इस दौरान हजारों लोगों ने जाम-ए-इंसां ग्रहण कर भलाई कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का प्रण लिया। उन्होंने आशियाना मुहिम के तहत साध संगत की ओर से जरूरतमंद परिवारों को बनाकर दिए गए दो मकानों की चाबियां भी सौंपी।
विज्ञापन


उनकी मौजूदगी में सादगी पूर्ण ढंग से एक शादी भी हुई। उन्होंने साध संगत द्वारा लिखकर पूछे गए रूहानियत संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाएं भी शांत की।
विज्ञापन


सत्संग के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने दो प्रण भी लिए, जिनमें किसी से कोई भद्दा मजाक नहीं करेंगे और अभद्र कपड़े नहीं पहनेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें