फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा के स्थापना दिवस, शिविर में 4788 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

Mon, 01 May 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
विज्ञापन
dera sacha sauda - फोटो : Bureau
विज्ञापन
 सर्वधर्म संगम डेरा सच्चा सौदा के 69वें स्थापना दिवस तथा जाम-ए-इंसां गुरु का की दसवीं वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार रात  शाह सतनामजी धाम में भंडारे का आयोजन हुआ। पहले दिन रूहानी सत्संग में डेरा प्रमुख संत डा.गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने 35050 लोगों को गुरुमंत्र प्रदान किया। शिविर में 4788 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया। वेश्यावृति छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने वाली युवती ‘शुभदेवी’ की भक्तयोद्धा से शादी की। इसके साथ ही राजस्थान के उदयपुर के कोटड़ा से आए 34 आदिवासी युवक-युवतियों की भी शादी हुई।  इस दो दिवसीय भंडारे के प्रथम दिन देश के विभिन्न राज्यों व विदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की और संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां के आशीष वचनों का लाभ उठाया।
विज्ञापन

4788 यूनिट रक्त एकत्रित किया।

इस अवसर पर शाह सतनाम धाम स्थित सचखंड हाल में रक्तदान, जनकल्याण परमार्थी चिकित्सा जांच शिविर, मुफ्त कानूनी सलाह हक शिविर, कैरियर काऊंसलिंग, किसान जागरूकता शिविर सहित छह शिविरों का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में विभिन्न राज्यों से पहुंची 09 टीमों ने 4788 यूनिट रक्त एकत्रित किया। सत्संग के दौरान डेरा सच्चा सौदा द्वारा किए जा रहे 128 मानवता भलाई के कार्यों में से एक मंदबुद्धि लोगों की संभाल कर उन्हें उनके घर पहुंचाने पर एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई गई जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

डेरा प्रमुख ने दिया 25-25 हजार रुपये का कन्यादान
इस अवसर पर पूज्य डेरा प्रमुख ने 35050 लोगों को गुरुमंत्र प्रदान किया। इस अवसर पर वेश्यावृति छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने वाली युवती ‘शुभदेवी’ की भक्तयोद्धा से शादी की। इस मुहिम के तहत यह 21 वीं शादी थी।  आर्थिक रूप से कमजोर चार युवतियों की भक्तयोद्धाओं से शादियां हुई। इन सभी नवविवाहित जोड़ों को डेरा प्रमुख  ने कन्यादान के रूप में  25-25 हजार रुपये के चेक प्रदान किए। इसके साथ ही राजस्थान के उदयपुर के कोटड़ा से आए 34 आदिवासी युवक-युवतियों की भी शादी हुई।
विज्ञापन


पंडाल में खेली होली
 सत्संग के दौरान आए हुए श्रद्धालुओं को सर्वधर्म का प्रसाद  वितरित किया गया। श्रद्धालुओं को खजाने के रूप में एक-एक रुपये के सिक्के बांटे गए। ‘जट्टू इंजीनियर’ फिल्म के ‘होली’ सांग रिलीज के अवसर पर डेरा प्रमुख ने ऑटोमेटिक पिचकारी का बटन दबाया, जिससे पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु गुलाबी रंग में रंगे नजर आए।

डेरा सच्चा सौदा के नाम बने सात नए विश्व रिकॉड
इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा के नाम सात नए विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज किए गए। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की प्रतिनिधि मिस कोमल ने डेरा प्रमुख को  रिकॉर्डों के सर्टिफिकेट भेंट किए। डेरा सच्चा सौदा के नाम इससे पहले 71 वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं, जिनकी संख्या बढ़कर 78 हो चुकी है। इनमें चार रिकॉर्ड डेरा प्रमुख की   आने वाली फिल्म ‘जट्टू इंजीनियर’ के नाम दर्ज हैं। इन चार रिकॉर्डों में 15 दिनों में फिल्म का निर्माण, आठ घंटे 50 मिनट में एक गाने का निर्माण, 30 दिन में एक गांव का पूरा सैट बनाना तथा 24 घंटे में गांव को गंदगीमुक्त करके उसे रंग-रोगन करके उसे साफ-सुथरा बनाना शामिल है।

कॉमेडी के साथ सशक्त संदेश देगी जट्टू इंजीनियर: डॉ. एमएसजी    
 मीडिया से रूबरू होते हुए डेरा प्रमुख ने बताया कि यह कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अश्लीलता व फूहड़पन के स्थान पर शुद्ध मनोरंजन व संदेश दिया गया है। फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ संदेश दिया गया है कि हर गांव अगर हिम्मत करे तो आत्मनिर्भर बन सकता है और विकास में सरकार की मदद कर सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें