फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डेरा प्रमुख सिरसा से बरनावा आश्रम के लिए हुए रवाना

Sat, 08 Feb 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में डेरा प्रमुख राम रहीम का काफिला गुजरता हुआ।
विज्ञापन
सिरसा। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 11 दिन बाद शनिवार को दोपहर करीब 2.45 बजे काफिले के साथ उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुए। डेरा प्रमुख के रवाना होने से पहले कयास लगाए जा रहे थें कि पांच दिनों की डेरा प्रमुख को और अनुमति सिरसा डेरे में रहने के लिए मिल गई है। हालांकि हरियाणा में निकाय चुनाव के मद्देनजर डेरा प्रमुख को सिरसा में आगे रहने की अनुमति नहीं मिल पाई।
विज्ञापन


डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 28 जनवरी को दस दिन के लिए सिरसा आए थे। डेरा प्रबंधन को आभास था कि निकाय चुनाव के चलते डेरा प्रमुख को कई प्रकार के आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। चर्चाएं थी कि दिल्ली चुनाव में भी डेरा प्रमुख ने भारतीय जनता पार्टी को मदद की है। ऐसे में दिल्ली जीत के बाद सभी बड़ी पार्टियों का फोकस हरियाणा निकाय चुनाव होते। ऐसे में डेरा प्रमुख के आचार संहिता के बीच सिरसा रहने पर उनकी मुसीबत बढ़ सकती थी। भविष्य में किसी प्रकार की पैरोल या फरलो को लेकर परेशानी न हो इसके चलते शनिवार को डेरा प्रमुख उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के लिए बरनावा आश्रम के लिए रवाना हो गए।
भविष्य के रास्ते खोल गए डेरा प्रमुख
11 दिन डेरे में रहने के बाद भविष्य के लिए भी सिरसा आने के रास्ते खोल गए हैं। किसी प्रकार की कोई भीड़भाड़ व अन्य गतिविधि नहीं होने के कारण डेरा प्रमुख को भविष्य में सिरसा रहने की अनुमति भी मिल सकती है। वहीं, डेरा प्रमुख ने डेरे में रहते हुए सत्संग के साथ विवाह, नामचर्चा, मैनेजमेंट के साथ बैठक, पुराने सेवादारों से मिलना, दुकानदारों को प्रोत्साहित करना आदि कार्य किए। उनके हर कदम के साथ उनकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत भी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें