फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: उपायुक्त का निर्देश, नशा मुक्त अभियान में समाज के हर वर्ग का लें सहयोग

Thu, 30 May 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। उपायुक्त आर के सिंह ने कहा कि नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आकर अपना हरसंभव योगदान देना होगा, तभी यह अभियान सफल बन पाएगा। जिला में नशे की बिक्री व उपयोग पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगानी सुनिश्चित की जाए, ताकि युवाओं को इससे बचाया जा सके। यह निर्देश उपायुक्त वीरवार को घु सचिवालय के सभागार में जिला में नशा संबंधी गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के उद्देश्य से नारकोटिक्स समन्वय तंत्र के तहत गठित जिला स्तरीय कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने चिह्नित अपराध को लेकर भी समीक्षा की और केसों से संबंधित बचाव साक्ष्य और तकनीकी कानूनी पहलुओं बारे विचार-विमर्श किया। उपायुक्त ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा नशा संबंधी गतिविधियों के खिलाफ कड़ी मुहिम चलाकर इसकी सप्लाई चेन को तोड़ा जाए तथा किसी भी तरह की तस्करी व इसमें संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। गांव की चौपालों व स्कूलों में विशेष जागरुकता मिशन के तहत कार्य करते हुए अधिक से अधिक प्रचार के साथ-साथ आमजन को जोड़ें। इसके अलावा स्कूलों व कॉलेजों में छात्रों को नशे के दुष्परिणाम के बारे में निरंतर बताया जाए ताकि उनमें जागरुकता उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के लिए नशा पीड़ितों की काउंसलर के माध्यम से काउंसलिंग करवाई जाए ताकि उन्हें नशे से दूर रहने के लिए मानसिक तौर पर मजबूत बनाया जा सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक सिरसा विक्रांत भूषण, पुलिस अधीक्षक डबवाली सुमेर सिंह, एसडीएम डबवाली अभय सिंह, एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, एसडीएम ऐलनाबाद डाॅ. वेद प्रकाश बेनीवाल, एसडीएम कालांवाली सुरेश रावेश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

चिन्हित अपराध श्रेणी केसों की गहनता से करें जांच रिपोर्ट तैयार

उपायुक्त आरके सिंह ने कहा कि जिला समिति द्वारा चिन्हित अपराध की श्रेणी में जिन केसों को लिया जाता है, पुलिस विभाग उनकी जांच पूरी गहनता से कर रिपोर्ट तैयार करे तथा जिला न्यायवादी द्वारा न्यायालय में इन मामलों की पैरवी मजबूती से की जाए, ताकि दोषी लोगों को सजा दिलाई जाए और पीड़ित को भी जल्द न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें