फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने किया नागरिक अस्पताल का निरीक्षण, सभी दवाइयां उपलब्ध करवाने के निर्देश

विज्ञापन
सिविल अस्पताल में मरीजों से बातचीत करते उपायुक्त पार्थ गुप्ता। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बुधवार को नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बातचीत की और सुविधाओं के बार में जाना। इसके बाद उपायुक्त ने सीएमओ को अस्पताल में ही मरीजों को सभी प्रकार की दवाई उपलब्ध करवाने, ओपीडी में भी बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह उपायुक्त पार्थ गुप्ता, सहायक आयुक्त प्रशिक्षण आईएएस यश जालुका के नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने आपातकालीन एवं ट्रामा सेंटर वार्ड, सुशीला देवी नेत्र चिकित्सालय, एक्स-रे वार्ड, नशा मुक्ति केंद्र, शिशु रोग विभाग सहित अस्पताल की स्थापना शाखाओं की जांच की। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि मरीजों को सभी जरूरत की दवाइयां अस्पताल से ही नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि उनके समय व धन की बचत हो सके। चिकित्सीय सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने दवाई वितरण कांउटर पर जाकर दवाइयों की उपलब्धता व मरीजों को उपलब्ध करवाई जाने वाली दवाइयों के वितरण प्रक्रिया के बारे में बारीकी से जानकारी ली। उपायुक्त ने कहा कि ओपीडी में मरीजों व उनके परिजनों को पर्ची कटवाने में असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्था की जाए। लाइन इस प्रकार से बनाई जाए जिसमें विशेषकर बुजुर्ग मरीजों को प्राथमिकता मिल सके। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. मनीष बंसल, डिप्टी सीएमओ डॉ. बुधराम उपस्थित थे।
बेहतर चिकित्सा व परामर्श के चलते नशे से मिला छुटकारा, उपायुक्त ने कहा- दूसरों को भी करें प्रेरित
नशा मुक्ति केंद्र में उपायुक्त ने चिकित्सीय सुविधाओं का जायजा लिया और चिकित्सकों से नशा छुड़वाने की चिकित्सीय प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी ली। इस दौरान इलाज कर रहे एक व्यक्ति से बातचीत की। उसने बताया कि केंद्र में मिले बेहतर इलाज व चिकित्सकों के सही परामर्श की मदद से अब वह नशे की लत से बाहर आ चुका है। उपायुक्त ने उन्हें नव जीवन की शुभकामनाएं देते हुए दूसरों को भी नशा छुड़वाने के लिए प्रेरित करने को कहा।
विज्ञापन

मरीजों से बातचीत कर चिकित्सीय सुविधाओं का लिया जायजा
उपायुक्त ने अस्पताल में दाखिल मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुशीला नेत्र चिकित्सालय में एक महिला मरीज अपनी आंखों की जांच करवा रही थी, उनसे बातचीत की। महिला आंख जांच प्रक्रिया से संतुष्ट नजर आई और बताया कि उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा मिली है।
समग्र शिक्षा के तहत लगे चिकित्सा जांच शिविर का लिया जायजा
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत नागरिक अस्पताल में लगे जिला स्तरीय चिकित्सा जांच शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने अध्यापकों व चिकित्सकों से शिविर के बारे में जानकारी ली। यह शिविर सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विशेष आवश्यकता वाले कक्षा पहली से 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए लगाया गया हैं, जोकि 17 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें