फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में ब्राह्मण समाज से हो उपमुख्यमंत्री व दो मंत्री : रामानंद शास्त्री

Sun, 13 Oct 2024 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। विप्र सेना हरियाणा प्रदेश प्रभारी रामानंद शास्त्री ने प्रेस बयान में कहा कि विधानसभा चुनाव में विप्र सेना परिवार ने समस्त ब्राह्मण समाज को साथ लेकर 22 सितंबर को ब्राह्मण पंचायत कर एकता का परिचय दिया।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी ब्राह्मण समाज की इस एकता को नमन किया और विश्वास दिलाया कि जब भाजपा की सरकार बनेगी तो ब्राह्मण समाज को पूरा सम्मान दिया जाएगा। 9 अक्तूबर को विप्र सेना का प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ पहुंचा और भावी मुख्यमंत्री को बधाई दी।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 10 अक्तूबर को विप्र सेना के राष्ट्रीय प्रमुख सुनील तिवारी की अध्यक्षता में हुई। विप्र सेना ने संगठन के पत्र पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली को पत्र लिखकर आग्रह किया कि हरियाणा में उपमुख्यमंत्री ब्राह्मण समाज को दिया जाए तथा दो ब्राह्मण चेहरे मंत्रिमंडल में लिए जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें