फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोपी डिपोधारक गिरफ्तार, पीड़िता ने छोड़ा गांव

Wed, 22 Jan 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी राशन डिपो संचालक को पुलिस ने मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश एक दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने डिपो संचालक का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया।

बता दें कि सिरसा के एक गांव की रहने वाली महिला ने 20 जनवरी को महिला थाना पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि उसका बीपीएल राशन कार्ड बना हुआ है। जब भी वह राशन लेने जाती है तो गांव का डिपोधारक सुभाष उस पर गलत नजर रखता था। 28 अप्रैल 2024 को सुभाष के डिपो पर राशन लेने के लिए गई थी। तब सुभाष ने उससे कहा कि राशन वाली मशीन नहीं चल रही, उसे कुछ देर इंतजार करना होगा। उसने सुभाष से पीने के लिए पानी मांगा। इसके बाद सुभाष पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक लेकर आया। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में सुभाष ने उसके साथ गलत हरकतें कीं और अश्लील वीडियो भी बना लिया।इसके बाद वह जब भी सुभाष के डिपो पर जाती थी, तो वह उसके साथ गलत हरकत करता था। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। इस मामले में एसपी ने पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। पुलिस ने मंगलवार शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीड़ित महिला ने छोड़ा गांव, पांच किमी. दूर दूसरे घर में गए परिवार के सदस्य

इस मामले के बाद पीड़ित महिला ने गांव छोड़कर दिया है। परिवार के सदस्य गांव से पांच किलोमीटर दूर अपने दूसरे घर में चले गए हैं। वहीं इस मामले में जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने डिपो संचालक का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया। हालांकि दो माह पहले ही डिपो संचालक के नदारद रहने पर सप्लाई दूसरे डिपो से अटैच कर दी गई थी। जिससे ग्रामीणों को राशन के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें