नगर परिषद मेें जीएसटी भुगतान में 72 लाख रुपये गबन के मामले में चाटर्ड एकाउंटेंट ने सात लाख रुपये की राशि इसी सप्ताह जमा करायी है। हालांकि अभी भी 30 लाख रुपये की राशि बकाया है।
मालूम हो कि दो साल पहले सिरसा नगर परिषद में 73 लाख रुपये के जीएसटी के गबन का मामला उजागर हुआ था। इस मामले में तत्कालीन एकाउंट ऑफिसर, कैशियर व सीए की भूमिका संदिग्ध मिली थी। हालांकि नप के तत्कालीन ईओ वीरेंद्र सहारण ने 36 लाख रुपये की राशि जमा करवाई थी। अब नगर परिषद के सीए राजेंद्र मिढा ने 7.65 लाख रुपये की राशि जमा करवाई है। जबकि करीब 30 लाख रुपये की राशि रिकवरी शेष है। इसी मामले नगर परिषद तत्कालीन एकाउंट ऑफिसर केसरी सिंह व नरेश चावला के रिटायरमेंट बाद देय भुगतान व भत्तों पर रोक लगी है। इस मामले के खुलासे में चत्तरगढ़पट्टी निवासी आरटीआई एक्टीविस्ट इंद्रज़ीत ने राज्य सूचना आयोग में दिसंबर 2019 द्वितीय अपील दाखिल की। अब मामले की सुनवाई के लिए 9 अप्रैल 2021 का दिन तय किया गया है। वहीं, एसडीएम जयबीर यादव का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। जांच कमेटी का प्रयास है कि पैसे की रिकवरी हो जाए।