फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीडीएलयू की जमीन पर भरा पानी पाइपलाइन डालना भूला विभाग

Mon, 02 Dec 2024 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
लाइन बिछाने के लिए डाली गई पाइप।  संवाद  - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। शहर के मेडिकल कॉलेज की जमीन के साथ लगती चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की जमीन पर सालों से गंदा पानी भरा है। इससे निजात दिलाने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग को मुख्य डिस्पोजल से पाइपलाइन जोड़ने का कार्य दिसंबर में पूरा करना है, लेकिन विभाग यहां पाइप डालना भूल गया है।

मेडिकल कॉलेज के भूमि पूजन से पहले रखवाई गईं पाइपें आज भी ज्यों की त्यों पड़ी हैं। ऐसे में यह कार्य दिसंबर तक पूरा होता नजर नहीं आ रहा। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि दिसंबर के
विज्ञापन


अंदर ही पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।

शहर की मुख्य सीवरेज लाइन इस भूमि से गुजरती है। इसी मुख्य लाइन का गंदा पानी कई साल से यहां पर बहता है। इस पानी को पंपिंग सिस्टम से दूसरी लाइन में डाला जाता है, ताकि यहां पर अव्यवस्था न हो। इसके बावजूद विभाग के अधिकारी इस लाइन को नाले तक नहीं पहुंचा सके हैं।

जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से इसके बारे में सीडीएलयू के प्रशासनिक अधिकारियों को कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। इस कारण सभी लोग परेशान हैं। उन्होंने इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

सीएम के आने की सूचना पर शुरू करवाया था काम
मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का मुहूर्त हुए एक सप्ताह का समय बीत गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आने की सूचना के साथ ही जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सीवरेज लाइन बिछाने को लेकर कार्य शुरू कर दिया था। पाइप लाइन मुहूर्त से पहले विभाग द्वारा रखवा दी गई थी, जो आज भी ज्यों की त्यों पड़ी है। दूसरी ओर शहर की स्वच्छता रैंकिंग गिराने में इस ओपन ड्रेनेज सिस्टम का बड़ा हाथ है। शहर के मिनी बाइपास से गुजरने पर दूषित माहौल होता है। इससे हर साल अंकों में कटौती होती है।

विभाग द्वारा लाइन बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। दिसंबर माह के अंदर लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। मुख्य लाइन से इस लाइन को जोड़ दिया जाएगा। - सुदीप कुमार एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन


स्वच्छता रैकिंग में इस गंदे पानी के कारण अंकों में कटौती होती है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार जल्द ही काम पूरा हो जाएगा। इससे शहर की स्वच्छता रैंकिंग में इजाफा ही होगा। - जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें