फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 10वीं-12वीं का परीक्षा परिणाम खराब आने पर डीईओ ने प्रधानाचार्याें को लगाई फटकार

विज्ञापन
जिला ​शिक्षा अ​धिकारी वेद प्रकाश दहिया स्कूल प्रिंसपील से कारण जानते हुए। 
विज्ञापन
सिरसा। सरकारी स्कूलों के दसवीं और बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम खराब आने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने वीरवार को मंथन किया। 12वीं के 62 स्कूल और दसवीं के 84 स्कूलों के प्रधानाचार्याें को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड में बुलाया गया। यहां पर जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ प्रधानाचार्याें ने बहाना बनाया कि उनके पास शिक्षकों की कमी है। इस पर डीईओ ने कहा कि ज्वाइनिंग0 करने के साथ ही पहली कलम के साथ ही पूछा था कि किन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। किसी भी स्कूल ने उस दौरान मांग नहीं की।

इस बहाने से अपनी कमजोरी को छुपाने का काम न करें। यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा परिणामों में कमी के कारणों को खोजकर उस पर कार्य किया जाएगा। शिक्षा के स्तर में गिरावट किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन




गौरतलब है कि 62 सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जिनका 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बोर्ड परिणाम 85.66 फीसदी से कम रहा है। दसवीं में 84 स्कूल ऐसे हैं, जिनका परिणाम बोर्ड परिणाम 92.49 फीसदी से कम रहा है। वीरवार को इन 146 स्कूलों की राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया ने दोपहर 12 से 2 बजे तक दसवीं व 2 से 4 बजे तक 12वीं कक्षा की समीक्षा की।

दसवीं का बेहतर तो 12वीं का मिला खराब

समीक्षा बैठक में सामने आया कि कई स्कूलों में दसवीं का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा, लेकिन 12 वीं का परीक्षा परिणाम खराब था। ऐसा क्यों हुआ इस पर डीईओ ने सवाल किए। प्रधानाचार्य कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। एक स्कूल के मामले में डिप्टी डीईओ ने बताया कि बैठक में एक स्कूल ऐसा है कि जिसके प्रबंधन को परीक्षा परिणामों से कोई मतलब नहीं है। गांव की पंचायत के साथ हमेशा खिंचतान रखते हैं। स्कूल में शिक्षक भेजे गए तो उन्हें ज्वाइन नहीं करने दिया गया। ऐसे प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, जो बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं।

कारण बताओ नोटिस भेजकर लिखित में मांगा जाएगा जवाब

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि स्कूलों का परीक्षा परिणाम क्यों कम रहा है। उसके क्या क्या कारण रहे हैं। इसके लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य लिखित में अपना जवाब देंगे। इसके बाद उनके जवाब के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



बैठक में यह रहे मौजूद

उप जिला शिक्षा अधिकारी विनोद श्योराण, रानियां बीईओ राजकुमार अरोड़ा, सिरसा से बीआरसी विजय सचदेवा, बडागुढ़ा बीईओ मनीषा नीदीपा, ओढां बीईओ विक्रम सिंह, नाथूसरी चोपटा बीईओ सतबीर सिंह, डबवाली बीईओ लक्ष्मण दास सहित सभी स्कूलों के मुखिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें