फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले में डेंगू का कहर जारी, 456 मामले मिल चुके

विज्ञापन
सिरसा। गुरुतेग बहादूर नगर में कूलर में पनपे लारवा को नष्ट करते हुए स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। जिले में डेंगू का डंग प्रतिदिन आमजन को बीमार कर रहा है और मरीजों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा। अब तक जिले में 456 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 421 मरीजों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है, जबकि 35 मरीजों का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिले के गांवों और शहर में दवा का छिड़काव, फॉगिंग और जागरूकता अभियान चला रही हैं। डेंगू के लारवा मिलने पर घरों के मालिकों को नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। विभाग की टीमों ने शहर के गुरु तेग बहादुर नगर में विशेष अभियान चलाते हुए घरों में लारवा की जांच की और प्रभावित स्थानों पर दवा का छिड़काव किया।

जिला नोडल अधिकारी डॉ. अभिजीत ने बताया कि डेंगू के संभावित मरीजों वाले गांवों और शहरी क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। इन कैंपों में आमजन को जागरूक किया जाता है, उनके सैंपल लिए जाते हैं और बुखार या डेंगू से पीड़ित मरीजों को दवा उपलब्ध करवाई जाती है।
विज्ञापन


1410 स्थानों पर लारवा मिलने नोटिस
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस सीजन में करीब 1410 स्थानों पर लारवा मिलने और सफाई में अनियमितता बरतने पर नोटिस जारी किए गए हैं। घरों और आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा होने और गंदगी के कारण मच्छरों का लारवा पनपता है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। विभाग की मलेरिया टीम लगातार शहर और गांवों में छिड़काव और जागरूकता अभियान चला रही है, ताकि रिहायशी क्षेत्रों में बीमारियों के फैलने को रोका जा सके।

-
जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिन इलाकों में मरीज मिल रहे हैं विभाग की ओर से नियमित रूप से दवा का छिड़काव और फॉगिंग करवा रहा है। जो मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं उनका बेहतर सुविधाओं से इलाज किया जा रहा है। - डाॅ. अभिजीत सिंह, जिला नोडल अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें