सिरसा। जागरूकता अभियान के तहत लारवा की जांच करते हुए स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
सिरसा। जिले के मौसम में न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ डेंगू के केसों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में जहां डेंगू के प्रतिदिन 20 से 25 केस सामने आ रहे थे, उस मामले में अब ठंड के मौसम के चलते यह आंकड़ा घट कर 10 के करीब आ गया है। वहीं ठंड के चलते नागरिक अस्पताल में वायरल बुखार और खांसी, जुकाम के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।
अब तक डेंगू के 571 मामले मिल चुके हैं और इनमें से 556 मरीज इलाज के बाद ठीक हो कर घर जा चुके हैं और बाकी 15 मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है। जिले में मौसम में बदलाव के चलते अलसुबह धुंध और कोहरा पड़ रहा है। ठंड के मौसम के चलते डेंगू के मामलों में भी कमी आई है। ऐसे में डेंगू के मामलों में 50 प्रतिशत की गिरावट आई है।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग की 52 जागरूकता टीमों की ओर से गांव -गांव जाकर आमजन को जागरूक करने में लगी हुई है। जिन गांवों में डेंगू के मामले अधिकतर आ रहे हैं, उनमें स्वास्थ्य टीमें स्पेशल जांच शिविर लगाकर आमजन की जांच के साथ दवा देने का भी काम कर रही हैं।
प्रतिदिन आ रहे 50 मरीज
वायरल बुखार और खांसी, जुकाम के जहां करीब एक माह पहले 10 के करीब मरीज आते थे। वहीं, ठंड के मौसम के चलते इन दिनों नागरिक अस्पताल में वायरल बुखार, खांसी व जुकाम के 50 के करीब मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। चिकित्सक के अनुसार वायरल के मरीजों में छोटे बच्चे व बुजुर्ग व युवा भी आ रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को जांच में दवा के साथ ठंड से बचाव की भी सलाह दे रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक मरीजों को ठंड के मौसम में खानपान में परहेज करने को बता रहे हैं।
-
जिले में ठंड के मौसम के चलते डेंगू के केसों में गिरावट आई है। अब आने वाले दिसंबर माह में डेंगू के मामलों की बढ़ोतरी पर रोक लगेगी। वहीं जागरूकता टीमें प्रतिदिन ग्राउंड स्तर पर जाकर आमजन को जागरूक करते में लगे हैं।
- डाॅ. अभिजीत सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी, नागरिक अस्पताल, सिरसा।