फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कैबिनेट मंत्री गंगवा से मिले वार्ड 10 के निवासी, सौंपा मांगपत्र

Mon, 10 Nov 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में कैबिनेट मंत्री को मांगपत्र साैंपते वार्ड वासी। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। शहर के वार्ड नंबर 10 में भाईचारा ग्रुप की ओर से वार्ड की समस्याओं के संदर्भ में सोमवार को बैठक की गई। इसके बाद सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मुलाकात की जाए। लोगों ने मंत्री मांगपत्र सौंपकर समस्याओं के समाधान की गुहार लगाई।
विज्ञापन


वार्ड वासियों राजेंद्र ढाका, सुरेंद्र शर्मा, जनकराज गोदारा, रामकुमार, राजेंद्र, कैप्टन महावीर सोलंकी, ओमप्रकाश जांगड़ा, ओमप्रकाश फौजी, रामकुमार स्वामी, इंद्र पाल, अशोक नारंग ने बताया कि वार्ड की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंत्री से मुलाकात की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान करवाए जाएगा।
विज्ञापन




यह समस्याएं रखीं लोगों ने

- शाह सतनाम चौक से लेकर महाराणा प्रताप चौक की सड़क चार विभागों के पास है। एक विभाग को सौंपी जाए ताकि निर्माण कराया जा सके।

- बाजेकां मोड़ से लेकर बाजेकां गांव तक की सड़क की मरम्मत करवाई जाए।

- ऑटो मार्किट स्थित रुद्रा मोटर से लेकर ऑटो मार्केट के अंत तक रोड बनवाए जाए।

- पीने के पानी की सप्लाई सुचारु रूप से शुरू करवाई जाए।

- देवीलाल पार्क, बूस्टिंग पंप वाला व केवी 2 का टयूबवेल खराब पड़ा है। इन्हें ठीक करवाया जाए।

- नशे की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई करें।

- वार्ड की सीवरेज समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें