फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मंडी की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

Tue, 08 Sep 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में बिजली निगम के एसई को ज्ञापन सौंपते हुए आढ़ती एसोसिएशन के पदा​धिकारी। 
विज्ञापन
सिरसा। फसली सीजन शुरू होने के बाद अनाज मंडी में कपास व नरमे की फसल आनी शुरू हो गई है। जल्द ही ग्वार व बाजरे की फसल भी मंडी में आएगी। मंडी में बिजली व्यवस्था की अव्यवस्था को लेकर आढ़ती एसोसिएशन ने बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता आशुतोष पंचाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने मंडी में नीचे लटक रही बिजली की तारों को उचित ऊंचाई पर करवाने की मांग की। उन्होंने सभी ट्रांसफार्मरों की जांच और आवश्यक मरम्मत करवाने की भी मांग की। एसोसिएशन के प्रधान प्रेम बजाज ने बताया कि फसल सीजन में मंडी में वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है।
ऊंचे ट्रैक्टर-ट्रालियों और लोडिंग वाहनों का आना-जाना काफी होता है। नीचे लटक रही बिजली की तारें गंभीर हादसों का कारण बन सकती हैं। फसलों से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों के तारों के संपर्क में आने से करंट फैलने का खतरा रहता है। इससे आग लगने की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन

प्रेम बजाज ने कहा कि करंट लगने और आगजनी की आशंका से किसानों, आढ़तियों और मजदूरों की सुरक्षा प्रभावित होती है। मंडी में आने वाले आम लोगों की सुरक्षा भी इससे प्रभावित हो सकती है। उन्होंने मांग की कि फसल सीजन शुरू होने से पहले सभी बिजली तारों का निरीक्षण हो। उन्हें निर्धारित ऊंचाई पर किया जाए ताकि कोई दुर्घटना न हो।
ट्रांसफार्मरों की जांच और समाधान
प्रधान प्रेम बजाज ने मंडी के सभी ट्रांसफार्मरों की जांच और आवश्यक मरम्मत की मांग की। उन्होंने कहा कि फसल सीजन में बिजली की मांग बढ़ जाती है। इसलिए ट्रांसफार्मरों की स्थिति की जांच कर कमियों को दूर करना जरूरी है। इससे सीजन के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी। अधीक्षण अभियंता आशुतोष पंचाल ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महासचिव राजेंद्र नढा, कोषाध्यक्ष कृष्ण गोयल और पवन कम्बोज सहित अन्य आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें