फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट काउंटर दोबारा खोलने की मांग उठी

विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए जेजेपी पदा​धिकारी।
विज्ञापन
ऐलनाबाद। जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी अंजनी लढा ने बुधवार को ऐलनाबाद में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का काउंटर खोलने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम पारस भागोरिया को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अंजनी लढा ने एसडीएम को बताया कि पिछले कई माह से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का काउंटर ऐलनाबाद में बंद हो गया।
विज्ञापन

इसे सिरसा कार्यालय में शिफ्ट कर दिया गया है। इस कारण स्थानीय लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि ऐलनाबाद से सिरसा की दूरी लगभग 50 किलोमीटर है। इन दिनों पुलिस विभाग की ओर से चालान काटने की प्रक्रिया भी बढ़ा दी गई है इसके कारण सबसे ज्यादा चालान नंबर प्लेट के ही काटे जा रहे हैं।
ऐलनाबाद में वाहन नंबर प्लेट काउंटर न होने की वजह से लोगों को नंबर प्लेट अप्लाई करना और नंबर प्लेट लगवाने में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में आमजन व पुलिस प्रशासन के बीच असमंजस का माहौल बनता जा रहा है।
विज्ञापन

बाजारों में पीली पट्टी के कारण कट रहे चालान
उन्होंने एसडीएम को बताया कि बाजार में पीली लाइन न होने के कारण भी पुलिस आमजन के वाहनों के चालान कर रही है जबकि ये लाइन खींचने का कार्य प्रशासन का है। लोग अब बाजार में अपनी जरूरत का सामान लेने जाने से भी डरने लगे हैं। इसलिए प्रशासन पीली पट्टी लगवाने का काम करे।
मानसून से पहले बरसाती पानी की व्यवस्था करे प्रशासन

अंजनी लढा ने एसडीएम से मुख्य बाजार के साथ साथ अन्य गलियों में जमा होने वाले बरसाती पानी के स्थायी समाधान की। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में बरसाती मौसम आने वाला है और बाजार में बरसाती पानी की निकासी का कोई स्थायी समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि जलनिकासी का प्रबंध न होने से वाहन चालकों व आम जन को आवागमन करने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इस दौरान गौरीशंकर बुमरा, राजेश राय, गौरीशंकर लढ़ा व दशरथ सहारण भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें