फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दीपक, अन्नू व कविता राज्यस्तरीय अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम (हरियाणा ) की ओर से राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता रहे प्रदेशभर के 46 गणित शिक्षकों को 13 मार्च को एससीईआरटी कार्यालय में सम्मानित किया जाएगा। इनमें सिरसा जिले के तीन गणित शिक्षक जिनमें राजकीय स्कूल से एक व दो निजी स्कूलों के हैं।
विज्ञापन

इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के गणित प्रवक्ता दीपक गोदारा, महाराजा अग्रसेन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राइमरी शिक्षिका कविता देवी व ऐलनाबाद के नचिकेतन पब्लिक स्कूल की अन्नू मेहता शामिल है। बता दें कि राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम द्वारा ऑनलाइन मैथमेटिक्स वीक सेलिब्रेशन किया गया। जिसमें जिले के प्राइवेट व सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने भाग लिया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मम्मड़ खेड़ा से गणित प्रवक्ता दीपक ने गणितीय कार्य व गणितीय खेल विषय पर प्रस्तुति दी और उन्हें विजेता चुना गया है। प्रवक्ता दीपक की इस उपलब्धि पर विद्यालय डीडीओ विनोद खन्ना, समस्त विद्यालय स्टाफ, सनराइज एजुकेशनल ट्रस्ट प्रधान मुकेश बेनीवाल व सदस्यों व एसएमसी कमेटी तथा ग्राम पंचायत सदस्यों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

दो शिक्षक निजी स्कूलों के
महाराजा अग्रसेन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा की प्राइमरी टीचर कविता देवी ने हास्य आधारित गणित कहानी और कविता पर अपनी प्रस्तुति दी। ऐलनाबाद के नचिकेतन पब्लिक स्कूल की अन्नू मेहता ने कक्षा वीडियो और लिखें पर अपनी प्रस्तुति देकर विजेता बनी। मम्मड़ खेड़ा स्कूल के डीडीओ विनोद खन्ना ने दीपक की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में गणित के कुल पांच विषयों पर विषय वस्तु प्रस्तुत करनी थी। जिनमें स्कूल के गणित प्रवक्ता दीपक ने दो विषयों को चुना और विजयश्री हासिल की। विद्यालय में पदभार संभालने के पश्चात दीपक ने पांच सालों में पांच अलग अलग रिकॉर्ड बनाए हैं।

जिले के तीन गणित शिक्षकों को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम द्वारा 13 मार्च को सम्मानित किया जाएगा। इनमें एक सरकारी व दो प्राइवेट स्कूल के शिक्षक शामिल है। वहीं प्रदेशभर के 46 शिक्षकों को कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

- हरीश चावला, नोडल अधिकारी, एनएमएमएस सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें