फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले में 88 केंद्रों पर 12वीं के 5 हजार विद्यार्थियों ने दी दो विषयों की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में हरियाणा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं जारी हैं। सोमवार को जिले में बनाए गए केंद्रों पर बारहवीं के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं दसवीं कक्षा का सोमवार को कोई पेपर नहीं रहा। इस दौरान बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने फिजिक्स व अर्थशास्त्र की परीक्षा दी। सोमवार को दोनों विषयों के करीब 5 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 27 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से 88 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें करीब 5 हजार विद्यार्थियों ने बारहवीं के मुख्य विषयों की परीक्षा दी। इस दौरान सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। किसी प्रकार की कोई नकल फ्लाइंग ने नहीं पकड़ी। जिले मुख्यालय में मुख्य रूप से राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, राजकीय कन्या स्कूल, आरएसडी स्कूल, आर्य गल्र्ज, राजकीय स्कूल खैरपुर, सेंट्रल व अन्य केंद्रों पर परीक्षाएं चल रही है।
विभाग की ओर से पहली बार बोर्ड परीक्षाओं में किसी प्रकार की कोई डयूटी नहीं दी जा रही है। वहीं इस बार बोर्ड परीक्षाओं में न तो जिला प्रशासन की और न ही शिक्षा विभाग की फ्लाइंग टीमें है। सिर्फ भिवानी बोर्ड की ही फ्लाइंग टीम स्कूलों में छापे मार रही है। विभाग की परीक्षाओं में दखल न होने के चलते केंद्रों पर पुख्ता प्रबंध भी नहीं किए गए हैं। वहीं मंगलवार को दसवीं कक्षा के विद्यार्थी गणित की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


केंद्रों पर पीने का पानी तक नहीं
शिक्षा विभाग की ओर से इस बार बोर्ड परीक्षाओं के लिए पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए। जिसके चलते परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों को पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है। बारहवीं की परीक्षा देकर बाहर आई पूजा, कमलेश, सपना व सुमन ने बताया कि उनकी परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से लेकर साढ़े 3 बजे तक चलती है। इन तीन घंटों में उन्हें पीने का पानी तक नहीं मिलता है। वहीं दूसरी ओर छात्राओं ने बताया कि इस बार परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भी तैनात नहीं है जिसके चलते उन्हें अपना सामान रखने की बहुत ज्यादा दिक्कत होती है। बता दें कि इस बार किसी भी एक परीक्षा केंद्र पर विभाग की ओर से पुलिस कर्मी तैनात नहीं किए गए हैं। जिस वजह से विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों को भी अनहोनी होने का भय सताता रहता है।

सोमवार को सिर्फ बारहवीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा थी। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आई। करीब पांच हजार विद्यार्थियों ने फिजिक्स और अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा दी। किसी भी परीक्षा केंद्र से नकल को कोई केस सामने नहीं आया।
विज्ञापन

- अशोक कुमार, सुपरिंटेंडेंट, बोर्ड फ्लाइंग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें