इस मौके पर वंश जैन ने कहा कि हमारा व्यक्तित्व व आत्मविश्वास हमारे भविष्य निर्माण में सहायक होता है। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि व्यक्ति की सफलता का मूल उसके पर्सनैलिटी पर निर्भर करता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि वर्तमान समय में इंग्लिश स्पोकन बहुत महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से ही हम अपने कॅरियर को सकारात्मक दिशा में ले जा सकते हैं।
जैन ने विद्यार्थियों को पर्सनैलिटी डेवलेपमेंट के अनेक टिप्स बतलाए। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल पूनम खुर्सीजा ने कहा कि यह कार्यशाला विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को बेहतर बनाने में कारगर साबित होगी।
उन्होंने संस्था द्वारा आयोजित की गई कार्यशाला के लिए वंश जैन का धन्यवाद किया।