कस्बे के वार्ड 12 में बुधवार को कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। क्षेत्र में कोरोना से होने वाली यह तीसरी मौत है।
बताया जाता है कि गत दिनों उपरोक्त महिला का शुगर लेवल डाउन हो गया था और तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें पहले ऐलनाबाद के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें सिरसा नागरिक अस्पताल और फिर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। महिला कोरोना संक्रमित मिली। अग्रोहा में महिला की बुधवार को मौत हो गई। ऐलनाबाद की कल्याण भूमि में इस महिला के शव का प्रशासन द्वारा पूरी एहतियात के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले रविवार को शहर में कोरोना संक्रमण से एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। इससे पहले भी आठ अप्रैल को एक 72 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु हो गई थी। ऐलनाबाद में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा तीन हो गया है।