फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बडागुढ़ा रेलवे फाटक के पास मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 11 Feb 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बडागुढ़ा। रेलवे फाटक के पास एक युवक का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष के आसपास होगी।
जीआरपी के एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि शव पर कुछ खास पहचान चिह्न भी मिले हैं, जिनके आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जीआरपी ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी, लेकिन कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी। रेलवे ट्रैक के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा, पुलिस आसपास के रेलवे स्टेशनों और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने वालों से भी संपर्क कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह कोई रेल दुर्घटना का मामला है या फिर आत्महत्या है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा में रखवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें