फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त के दौरे के बाद नप ने चलाया अतिक्रमण हटाओं अभियान, डेढ़ किलो पॉलिथीन किया जब्त

विज्ञापन
DC stared a remove encoarchment campain , one and half kg of polythene seized - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
उपायुक्त के शहर दौरे के बाद नगर परिषद ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शहर में सैनेटरी इंस्पेक्टर जोगिंद्र सिंह ने अतिक्रमण अभियान के दौरान दो दुकानों से डेढ़ किलोग्राम पॉलिथीन जब्त कर चालान किया, वहीं शहर में लगी दुकानों के बाहर लगे बोर्ड व दुकान के बाहर रखे समान को जब्त कर लिया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत डाक खाने से हुई ओर सुभाष चौक, रोड़ी बाजार, मटका चौक, भगत सिंह चौक और पशुराम चौक रोड़ तक अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन

अभियान की शुरूआत डाकखाने से हुई तो नगर परिषद के कर्मचारियों ने दुकानों से बाहर पड़ा सामान उठाना शुरू कर दिया। नप की टीम को सामान उठाता देख दुकानदारों ने सामान को समेटना शुरू कर दिया। नप कर्मचारियों ने दुकानों के बाहर रखे बोर्ड व लकड़ी के फट्टों को जब्त कर ट्राली में डालना शुरू किया तो दुकानदारों ने दुुकानों के बाहर रखे सम्मान को जल्दी उठा कर दुकान के अंदर कर लिया। सुभाष चौक से टीम ने रोड़ी बाजार की ओर रुख किया तो देखा की दुकानदारों ने सड़क तक अपना सामान रखा हुआ है। जिस पर सैनेटरी इंस्पेक्टर जोगिंद्र सिंह ने दुकानदारों को चेतावनी दी और कहा कि दुकानों से सामान बाहर नहीं आना चाहिए, अगर अगली बार सामान बाहर दिखा तो टीम सामान को जब्त कर लेगी। इस दौरान दुकानों पर हो रहे पॉलिथीन प्रयोग पर भी नगर पालिका की नजर रही।
अभियान के दौरान घंटा घर चौक पहुंची तो देखा की फुटला फ्ुट एंड जूस पैलेस के सामने लगी उनकी फ्रुट रेहड़ी पर ग्राहकों को पॉलिथीन में सामान डालकर दिया जा रहा है। सैनेटरी इंस्पेक्टर ने रेहड़ी से 500 ग्राम पॉलिथीन बरामद किया ओर 500 रुपये का चालान कर दुकान मालिक गोबिंद राम को थमा दिया।
विज्ञापन

भगत सिंह चौक पर अग्रवाल स्वीट्स पर हो रही पेकिंग को देख सैनेटरी इंस्पेक्टर अग्रवाल स्वीटस की दुकान पर पहुंचे और पॉलिथीन में पैकिंग हो रहे सामान को देख चेकिंग कि तो करीब एक किलोग्राम पॉलिथीन मिला, सेनेटरी इंस्पेक्टर ने पॉलिथीन में पैकिंग होने का कारण पूछा। जिसपर दुकानदार का कहना था कि लिकविड फुड पेकिंग के लिए प्रयोग कर रहे है, ऐसी सामग्री को पेपर बैग में नहीं डाल सके। साथ ही दुकानदार ने बताया कि इस पॉलिथीन की क्वालिटी 50 प्रतिशत से अधिक का है, नियमों अनुसार इसका प्रयोग कर सकते है। जिसपर सेनेटरी इंस्पेक्टर ने कहा कि पॉलिथीन जब पूरी तरह से बैन है तो किसी भी प्रकार का प्रयोग नहीं कर सकते। कार्यालय से पॉलिथीन बैन का पत्र प्राप्त कर जानकारी ले सकते हैं। अग्रवाल स्वीटस से मिले पॉलिथीन का वजन करीब एक किलोग्राम हुआ, जिस पर उन्हें 1500 रुपये का जुर्माना हुआ।
अतिक्रमण हटाने के लिए शहर में अभियान चलाया गया था। जिसमें दुकानों के बाहर पड़े सामान को चेतावनी देकर अंदर रखवाया है। एक दुकान व रेहड़ी चालक के पास पॉलिथीन मिलने पर चालान किए गए है। - जोगिंद्र सिंह, सैनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें