फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय परिवार उत्थान मेला में निरीक्षण करने पहुंचे डीसी ने काउंटरों पर जाकर ली आवेदनकर्ताओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बीडीपीओ कार्यालय में सोमवार को नगर परिषद की ओर से अंत्योदय ग्राम अत्थान मेले का आयोजन किया। योजना का लाभ लेने के लिए सिरसा खंड के करीब 700 लोगों का सूची में नाम दर्ज था लेकिन 160 लोग ही योजनाओं की जानकारी लेने पहले दिन पहुंचे।
विज्ञापन

मेले के पहले दिन सुबह 9 से 11 बजे तक लोगों की जानकारी के लिए भीड़ दिखी लेकिन काउंटरों पर दी जाने वाली जानकारी को सही ढंग से प्रस्तुत नहीं कर पाए तो लोग आवेदन किए बिना ही वापस जाने लगे। इस बीच करीब 1 बजे उपायुक्त अनीश यादव मेले में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उपायुक्त ने कहा कि समाज की आर्थिक उन्नति से ही किसी देश या प्रदेश का सर्वांगीण विकास होता है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना शुरू की गई है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने योजना के लाभ लेने के लिए लगे काउंटरों का दौरा किया और जानकारी ली।
उपायुक्त अनीश यादव महिला एवं बाल विकास विभाग सिरसा केे काउंटर पर पहुंचे ओर आने वाले आवेदनों की जानकारी ली। सीएसी काउंटर पर जाकर डीसी बोले कि क्या शहर के किसी व्यक्ति ने आवेदन किया है। कर्मचारी का जवाब न में आते ही बोले की मेरे दफ्तर में तो सीएससी केंद्र की मांग को लेकर लोग आते हैं। ध्यान दें कि अगर कोई आता है तो उसका पंजीकरण करवाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी व्यक्ति उनके विभाग की किसी योजना का लाभ लेना चाहे, उसे निश्चित रूप से दिया जाए। उन्हें उनकी रुचि के अनुसार काम शुरू करवाने में सहयोग दिया जाए। अधिकारी मिशन मोड में काम करते हुए अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं से जोड़े ताकि वे लाभान्वित हो सके। योजना के जरिये आयोजित मेले में आने वाले चिह्नित लाभपात्रों को योजनाओं का पूरा लाभ दिया जाए, ताकि इन परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। सभी विभागों को चाहिए कि वे प्रत्येक पात्र व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ देकर उनके आर्थिक उत्थान में योगदान दें। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद सुशील कुमार, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद संदीप मलिक, कार्यकारी अभियंता अजय पंघाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी नरेश बतरा व जिला मत्स्य अधिकारी जगदीश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें