फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों का आतंक जारी, डेयरी संचालक पर किया हमला

विज्ञापन
dairy man - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात्रि गांव धोतड़ में दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे व गाड़ियों के शीशे तोड़ने की शिकायत रानियां थाने में देने के बाद आरोपियों ने सोशल मीडिया पर धमकी भरे स्लोगन व जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके अलावा शनिवार रात्रि को इसी गांव में दूध की डेयरी चलाने वाले को रास्ते में रोककर गाड़ी पर हमला करने की कोशिश करने का मामला घटित हो गया है। लेकिन गाड़ी चालक ने मौके की नजाकत को भांपते हुए दूध से भरी गाड़ी वहीं छोड़कर भाग कर जान बचाई। गांव में एक और नई घटना घटित हो जाने के उपरांत ग्रामीणों ने इकट्ठे होकर रानियां थाने में थाना प्रभारी के आगे गुहार लगाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। राजाराम निवासी धोतड़ पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में खल बिनोले व दूध की डेरी का काम करता है, जिसके चलते वह शनिवार रात सिरसा से गांव में आ रहा था। गांव झोडननाली के पास तीन से चार बाइक सवारों ने उसकी गाड़ी रुकवा कर उस पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह जान बचाकर गांव में पहुंच गया। इसके बाद जिन लोगों के खिलाफ ग्रामीणों ने थाने में शिकायत दी थी, उन लोगों ने सोशल मीडिया पर धमकी भरे संदेश लिखकर शिकायतकर्ताओं को जान से मारने की धमकी दे दी है। जिससे नाराज होकर ग्रामीणों ने इकट्ठे होकर रानियां थाना प्रभारी को एक और शिकायत दी। ग्रामीण मनफूल सिंह, कृष्ण, जय सिंह, पृथ्वी, सुरेंद्र पाल, बनवारी, सरपंच विनोद सहारन ने बताया कि शनिवार को दी गई शिकायत के बाद आरोपियों ने गांव के व्यक्ति को जान से मारने के लिए सोशल मीडिया पर धमकियां लिख रखी है। जिससे गांव के लोग सदमे में है और वह पुलिस को लिखित में शिकायत पहले दे चुके हैं शनिवार देर रात्रि गांव वासियों पर हुए हमले के प्रयास के बाद ग्रामीण डरे हुए हैं और वे पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें पकड़ने के लिए रानियां थाने में मुलाकात की है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अब शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि अगर आरोपियों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो वह गांव में किसी भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन

आरोपियों को किया जाएगा गिरफ्तार : एसएचओ
इस मामले को लेकर रानियां थाना प्रभारी साधु राम ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। शनिवार देर रात्रि की घटना के बाद पुलिस चार से पांच बार गांव में पहुंची। लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें