सड़क मंत्रालय द्वारा टोल प्लाजा क्रॉस करने के लिए फास्टैग अनिवार्य करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी दी गई है। जैसे ही अंतिम तिथि नजदीक आ रही है वैसे की फास्टैग कंपनियों ने अपने काउंटर पर फास्टैग की कीमतों में इजाफा कर दिया है। अब फास्टैग लगाने के लिए चालक को 100 रुपये टैग पोस्टिंग चार्ज देने होगा। टोल प्लाजा को पूरी तरह फास्टैग करने के लिए अब केवल 9 दिन शेष रहे है। टोल प्लाजा पर फास्टैग की खपत को पूरा करने के लिए कंपनियों द्वारा शहरों में भी फास्टैग काउंटर लगाए जा रहे हैं।
भावदीन टोल प्लाजा पर बने पेटीएम व एयरटेल के काउंटर पर पहुंच रहे चालकों को फास्टैग लगवाने के लिए अब 100 रुपये अतिरिक्त चार्ज देना होगा। 1 जनवरी से पहले 150 रुपये में ही फास्टैग लगाया जा रहा था, जिसमें वही रकम न्यूनतम राशि की एवज मेें फास्टैग में उपलब्ध होती थी। लेकिन अब कंपनियों द्वारा 100 रुपये टैग पोस्टिंग के चार्ज भी लिए जा रहे हैं। यानि अब चालक को फास्टैग की कीमत भी अदा करनी होगी, जोकि पहले मुफ्त में मुहैया करवाया जा रहा था। यह चार्ज हर प्रकार के वाहन के लिए बने फास्टैग चार्ज के अतिरिक्त लिया जाएगा। टोल प्लाजा पर फास्टैग लगवाने वाले चालकों को अब फास्टैग राशि 150 के अतिरिक्त 100 रुपये ओर देने होगे। यानि अब कार चालकों को फास्टैग लेने के लिए 250 रुपये कीमत अदा करनी होगी।
आठ लाइनें फास्टैग के लिए
टोल प्लाजा को पूरी तरह फास्टैग करने के लिए सड़क एंव परिवहन मंत्रालय ने 15 जनवरी तक रखी है। तब तक टोल प्लाजा पर 8 लाइनें फास्टैग की चलेंगी, जबकि दो लाइनों में कैश लिया जाएगा। सड़क एंव परिवहन मंत्रालय के निर्देश अनुसार टोल प्लाजा को फास्टैग उपकरणों से लैस कर दिया गया है, लेकिन अभी भी बिना फास्टैग चालकों के लिए दो लाइनों में कैश की सुविधा है। भावदीन टोल प्लाजा पर 8 फास्टैग लाइनों में बिना फास्टैग वाहन के गुजरने पर डबल चार्ज लिया जा रहा है।
कंपनी के आदेश के अनुसार फास्टैग स्टीकर के 100 रुपये 150 के अतिरिक्त चार्ज किए जा रहे हैं। चालकों को अब फास्टैग लगवाने के लिए 250 रुपये देने होंगे।
-चंचल कुमार, पेटीएम बैंक कर्मचारी, भवदीन टोल प्लाजा।